सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्केट में गिरावट के बावजूद इन 5 स्टॉक्स ने दिया 82 फीसदी तक मुनाफा, सबसे सस्ता सिर्फ ₹1.51 का; आपने कोई खरीदा?

Published: Sun, 07 Jun 2026 12:18 PM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 82% तक का शानदार रिटर्न दिया। एसबीईसी ...और पढ़ें

5 शेयरों ने किया कमाल (AI जनरेटेड फोटो)

5 शेयरों ने किया कमाल (AI जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई

  2. पांच शेयरों ने निवेशकों को 82% तक रिटर्न दिया

  3. एसबीईसी शुगर, रिलायबल वेंचर्स शीर्ष प्रदर्शन करने वाले रहे

नई दिल्ली। पिछला कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट आई। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 532.40 अंक या 0.71% गिरकर 74,243.34 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 181.05 अंक या 0.76% गिरकर 23,366.70 पर बंद हुआ। मगर मार्केट में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 82 फीसदी तक रिटर्न दिया।

SBEC Sugar Share Price

एसबीईसी शुगर का शेयर पिछले हफ्ते 29.95 रुपये से 54.59 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 82.27 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 10 फीसदी अपर सर्किट पर 54.59 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 260.14 करोड़ रुपये है।

Reliable Ventures Share Price

रिलायबल वेंचर्स का शेयर पिछले हफ्ते 19.74 रुपये से 33.69 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 70.67 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 20 फीसदी अपर सर्किट पर 33.69 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 37.10 करोड़ रुपये है।

Trio Mercantile Share Price

इस कंपनी का शेयर पिछले हफ्ते 1.51 रुपये से 2.17 रुपये पर पहुंच गया, जिससे शेयरहोल्डर्स को 43.71 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 4.82 फीसदी गिरकर 2.17 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14.74 करोड़ रुपये है।

Prime Property Share Price

प्राइम प्रॉपर्टी का शेयर बीते हफ्ते 23.74 रुपये से 33.90 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 42.80 फीसदी रिटर्न मिला। ये शेयर शुक्रवार को 1.10 फीसदी चढ़कर 33.90 रुपये पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैप 57.53 करोड़ रुपये है।

Cenlub Industries Share Price

इस कंपनी का शेयर 186.85 रुपये से 260.80 रुपये पर पहुंच गया, जिससे 39.58 फीसदी रिटर्न मिला। ये शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी अपर सर्किट पर 260.80 रुपये पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 121.61 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - महंगा हुआ घरेलू LPG सिलिंडर, पर आज पेट्रोल-डीजल का दाम कितना? चेक करें अपने शहर का रेट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)