अदाणी से JP सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया बांटेगी डिविडेंड, इस तारीख से पहले शेयर खरीदने वालों को फायदा?
डालमिया भारत ने अपने निवेशकों के लिए ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 ...और पढ़ें

डालमिया भारत ने ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
HighLights
डालमिया भारत ने ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई।
कंपनी ने अदाणी समूह से जेपी सीमेंट का अधिग्रहण किया था।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज सीमेंट कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी 26 अक्टूबर को नतीजों के साथ शेयरधारकों को डिविडेंड देना का एलान किया था। इसके साथ कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी फिक्स की थी। अगर आपके पास इसके शेयर हैं तो आपको रिकॉर्ड डेट तक इसके शेयर रखने होंगे तभी डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
वहीं, जिनके पास शेयर नहीं उन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना होगा, तभी वह डिविडेंड पाने के पात्र होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर डालमिया भारत ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या फिक्स की है।
JP सीमेंट खरीदने वाली डालमिया का डिविडेंड पाने की रिकॉर्ड डेट क्या है
अदाणी ग्रुप से जेपी एसोसिएट्स की जेपी सीमेंट खरीदने वाली डालमिया ग्रुप ने 26 अक्टूबर को तिमाही नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। साथ ही में कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित की थी।
डालमिया भारत अपने शेयरधारकों को हर शेयर के बदले 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसके लिए उसने 30 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। यानी अगर आप इसके डिविडेंड से कमाना चाहते हैं तो आपको रिकॉर्ड डेट से पहले इसके शेयर खरीदने होंगे।
कंपनी ने 26 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में लिखा था- "वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए, 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये (200%) की दर से अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है। और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड के भुगतान हेतु शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 'रिकॉर्ड डेट' (यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2026) को निर्धारित किया गया है।"
जेपी सीमेंट प्लांट को अदाणी से खरीदा
डालमिया भारत ने अपनी सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट के माध्यम से ने अदाणी समूह से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JP Associates) की सीमेंट संपत्तियों का अधिग्रहण करने के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा 2,850 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुआ है।
यह भी पढ़ें- Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ 324 करोड़ रुपये का घाटा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
