सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसा 5 गुना करने वाली कंपनी को मिला नया ऑर्डर, इंडियन रेलवे से HEIL और जिंदल तक इसके क्लाइंट

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:33 PM (IST)

कॉस्मिक सीआरएफ को कोलकाता के ग्राहकों से कुल 250.46 लाख रुपये के नए परचेज ऑर्डर मिले हैं, जिसमें फैब्रिकेटेड MS ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कॉस्मिक सीआरएफ को कोलकाता से ₹250.46 लाख के नए ऑर्डर मिले

  2. कंपनी को दो दिन पहले ₹11.80 करोड़ का बड़ा ऑर्डर भी मिला

  3. जुलाई 2023 लिस्टिंग के बाद शेयर 413% बढ़ा, निवेशकों को लाभ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसे एक नया ऑर्डर मिला है। ये है कॉस्मिक सीआरएफ (Cosmic CRF)। कॉस्मिक सीआरएफ की सब्सिडियरी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को कोलकाता के एक इंफ्रास्ट्रक्चर और आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री के कस्टमर से कुल 250.46 लाख रुपये के परचेज ऑर्डर मिले हैं।

क्या-क्या करने हैं सप्लाई?

1. फैब्रिकेटेड MS बीम - 150 MT
2. MS स्क्वायर बार (खोखला) - 150 MT

दो दिन पहले भी मिला था ऑर्डर

अभी दो दिन पहले भी कॉस्मिक सीआरएफ को कोलकाता की एक इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से कुल ₹1,179.92 लाख (लगभग ₹11.80 करोड़) के डायरेक्ट परचेज ऑर्डर मिले थे। इसमें GST भी शामिल है।

क्या करती है कंपनी और कौन-कौन हैं क्लाइंट?

2021 में शुरू हुई कॉस्मिक सीआरएफ अपनी कोल्ड-रोल्ड फॉर्मिंग यूनिट में रेलवे के पार्ट्स, शीट पाइल्स और स्ट्रक्चर बनाती है। यह कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है और इसके प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल सिंचाई, निर्माण, ऑटोमोटिव, रेलवे वैगन आदि में होता है।
इसके क्लाइंट में इंडिया रेलवेज (IRCT) और प्राइवेट सेक्टर में HEIL, टेक्समैको, बेस्को, जुपिटर, टीटागढ़, जिंदल रेल शामिल हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

जुलाई 2023 में लिस्टिंग के बाद से कॉस्मिक सीआरएफ का शेयर काफी शानदार रिटर्न देने में सफल रहा है। तब से इसका शेयर 413 फीसदी चढ़ा है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 5 गुना से अधिक कर दिया है। हालांकि आज इसके शेयर में हल्की गिरावट दिख रही है। करीब डेढ़ बजे BSE पर ये शेयर 0.63 फीसदी गिरकर 1280 रुपये पर है।

ये भी पढ़ें - दक्षिण अमेरिका में तांबे का खजाना तलाशेगा भारत, देश की मिनरल सिक्योरिटी को मिलेगी ताकत; ये कंपनी निकालेगी कॉपर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)