मोदी सरकार के फैसले से इस 'मिनीरत्न' कंपनी के शेयर में भारी गिरावट, ₹80000 करोड़ का है मामला
केंद्र सरकार कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 5% तक हिस्सेदारी ₹1400 प्रति शेयर के ...और पढ़ें

मिनीरत्न कंपनी का शेयर लुढ़का
HighLights
सरकार CSL में 5% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेगी
न्यूनतम मूल्य ₹1400 प्रति शेयर तय, शेयर 4.5% गिरा
चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से ₹80,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
नई दिल्ली। केंद्र सरकार मिनीरत्न कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में मंगलवार से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए 1,400 रुपये प्रति शेयर का मिनिमम प्राइस तय किया गया है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने बताया कि ऑफर में 2.52 प्रतिशत शेयर बेचे जाएंगे, जबकि अधिक मांग आने की स्थिति में उतनी ही अतिरिक्त हिस्सेदारी ‘ग्रीन-शू’ विकल्प के तहत बेची जाएगी। इस खबर के बीच कंपनी का शेयर गिर गया है।
करीब साढ़े 4 फीसदी लुढ़का शेयर
BSE पर कंपनी का शेयर 1504.75 रुपये के मुकाबले सुबह 1454.80 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में ये 1438 रुपये तक गिरा है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 4.30 फीसदी या 64.75 रुपये की कमजोरी के साथ 1,440 रुपये पर है।
कौन कब कर सकता है अप्लाई?
ओएफएस 7 जुलाई से रिटेल-निवेशकों के लिए खुल गया है, जबकि रिटेल निवेशक आठ जुलाई को इसके लिए बोली लगा सकेंगे। निर्धारित न्यूनतम प्राइस, बीएसई पर सोमवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत कम है। कंपनी का शेयर सोमवार को 1.25 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,504.75 रुपये पर बंद हुआ था।
सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी?
सरकार के पास वर्तमान में सीएसएल में 67.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चालू वित्त वर्ष में सरकार अब तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, एनएचपीसी, एनएलसी इंडिया, जीआईसी और आईआरएफसी में ओएफएस के जरिये हिस्सेदारी बेचकर कुल 18,561 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
पूरे वित्त वर्ष के लिए सरकार ने विनिवेश और परिसंपत्ति मौद्रीकरण के जरिये 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का बजट लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें - Titan के शेयर में शानदार तेजी, ज्वेलरी-वॉच कारोबार में ग्रोथ और नए रिटेल स्टोर खोलने के एलान से चढ़ा भाव
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
