Birla Corp Q1 Results: बिड़लापुर से निकली बिड़ला ग्रुप के आए नजीजे, 69 साल पुराने कारोबार से हुई बंपर कमाई
एमपी बिड़ला ग्रुप की बिड़ला कॉर्पोरेशन ने Q1 FY2027 के नतीजे घोषित किए, जिसमें राजस्व में वृद्धि लेकिन शुद्ध लाभ ...और पढ़ें

बिरला कॉर्पोरेशन के Q1 नतीजे: राजस्व बढ़ा, लाभ में मामूली कमी, विक्रम कोयला खदान से उत्पादन शुरू
HighLights
राजस्व में वृद्धि दर्ज, शुद्ध लाभ में मामूली गिरावट।
सीमेंट सेगमेंट ने कंपनी की आय में प्रमुख योगदान दिया।
विक्रम कोयला खदान से व्यावसायिक कोयला उत्पादन अब शुरू।
नई दिल्ली। एमपी बिड़ला ग्रुप (MP Birla Group) की प्रमुख कंपनी बिड़ला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही (Q1) के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कई बार लोग इसे कुमार मंगलम की अदित्य बिड़ला ग्रुप का समूह समझ लेते हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि इस इस कंपनी की स्थापना 1919 में बिड़ला जूट मिल्स के रूप में बिड़लापुर में हुई थी। यह किसी भारतीय उद्यमी द्वारा शुरू की गई पहली जूट मिल थी। 1957 में बिड़ला जूट ने सीमेंट के क्षेत्र में भी कदम रखा और मध्य प्रदेश के सतना में अपना पहला इंटीग्रेटेड प्लांट लगाया।
हाल ही में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 जुलाई, 2026 को हुई बैठक में कंपनी के नतीजों को मंजूरी दी। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के रेवेन्यू में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बढ़त देखी गई है, हालांकि नेट प्रॉफिट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बिड़ला कॉर्प का शेयर अभी ₹957 है। इसका मार्केट कैप ₹ 7,367 करोड़ रुपये है।
वित्तीय प्रदर्शन पर एक नजर
बिड़ला कॉर्पोरेशन का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन से समेकित राजस्व ₹2,646.45 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही (जून 2025) में यह ₹2,454.22 करोड़ था, जो सालाना आधार पर रेवेन्यू में मजबूती को दर्शाता है।
मुनाफे की बात करें तो, कंपनी का इस तिमाही में शुद्ध लाभ (PAT) ₹115.73 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹119.57 करोड़ के मुकाबले थोड़ा कम है। कंपनी का प्रति शेयर आय (EPS) इस तिमाही में ₹15.03 दर्ज किया गया।
सेगमेंट वार प्रदर्शन: सीमेंट का दबदबा बरकरार
कंपनी की आय का सबसे बड़ा हिस्सा सीमेंट कारोबार से आया है। सीमेंट सेगमेंट ने ₹2,515.17 करोड़ का राजस्व जुटाया, जबकि जूट (Jute) सेगमेंट का योगदान ₹131.25 करोड़ रहा।
कोयला खदान और भविष्य की योजनाएं
बिड़ला कॉर्पोरेशन के लिए एक बड़ी सकारात्मक खबर यह है कि कंपनी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित विक्रम कोयला खदान (Bikram Coal Mine) से 22 जून, 2026 से कोयले का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इससे आने वाले समय में कंपनी की ईंधन लागत (Fuel Cost) में कमी आने की उम्मीद है।
इसके अलावा, कंपनी ने आयकर अधिनियम की धारा 115BAA के तहत रियायती टैक्स दरों का विकल्प चुना है, जिससे कंपनी की टैक्स देनदारी पर प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- अदाणी से JP Associates के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया का तोहफा, इतने शेयर हैं; तो खाते में आएंगे ₹1 लाख!
