सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Binance Intelligence - AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम, निवेश की यात्रा को बनाए आसान

By Shakti SinghEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 22 Oct 2026 05:01 PM (GMT+05:30)

Binance Intelligence एक AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम है जो रिटेल निवेशकों और मार्केट प्रोफेशनल्स के बीच के ज्ञान के अंतर को ...और पढ़ें

Binance Intelligence AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम है।

Binance Intelligence AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम है।

HighLights

  1. Binance Intelligence AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम है।

  2. यह रिटेल निवेशकों को एक्सपर्ट टूल्स देता है।

  3. Binance AI, AI Pro, Agent OS मुख्य उत्पाद।

निवेश हर कोई करना चाहता है। हर कोई अपने एसेट की ग्रोथ चाहता है। लेकिन मार्केट को एनालाइज न कर पाने और डेटा की समझ न होने की वजह से हम आगे नहीं बढ़ पाते हैं। रिटेल निवेशक एक ऐसा इकोसिस्टम चाहता है, जो उसकी हॉल्डिंग पर मार्केट एक्सपर्ट की तरह इंस्टीट्यूशनल-लेवल डेटा और स्ट्रेटेजी मिले।

Binance Intelligence एक ऐसा ही AI-पावर्ड फाइनेंशियल सिस्टम है। इसका मुख्य मकसद रिलेट यूजर्स और मार्केट प्रोफेशनल्स के बीच नॉलेज गैप को कम करना है। यह रियल-टाइम में डेटा को एनालाइज करता है, स्ट्रेटेजी वर्कफ्लो को ऑटोमेट करता है, और 24/7 क्रिप्टो, स्टॉक्स और टोकनाइज्ड इक्विटी के लिए काम करता है।

बाइनेंस के को-CEO रिचर्ड टेंग ने कहते हैं- "फाइनेंस के मामले में आपसे यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि आप पहले एक्सपर्ट बनें। बल्कि, आपकी मौजूदा स्थिति क्या है, इसका ख्याल होना चाहिए। Binance Intelligence इस बात का पूरा ध्यान देता है।"

बायनेन्स इंटेलिजेंस के इकोसिस्टम में तीन प्रोडक्ट्स Binance AI, Binance AI Pro और Agent OS हैं। आइए एक-एक करके तीनों को समझते हैं:-

Binance AI- फ्री 24/7 पर्सनल असिस्टेंट

Binance AI एक ऐसा स्मार्ट असिस्टेंट है, जो 24 घंटे, 7 दिन आपकी क्रिप्टो यात्रा को आसान बनाता है। चाहे आप नए निवेशक हों या अनुभवी ट्रेडर, यह AI आपकी प्राथमिकताओं, होल्डिंग्स और उपयोग के आधार पर हर अनुभव को पर्सनलाइज करता है। Binance AI की सबसे बड़ी खासियत इसकी जेनरेटिव UI तकनीक है, जो हर यूजर को उनके एक्सपीरियंस लेवल, होल्डिंग और पसंद के आधार पर एक अलग “For You” टैब दिखाती है। जो मार्केट सिग्नल पहले अलग-अलग चार्ट, न्यूज प्लेटफॉर्म और पेड टूल्स में बिखरे होते थे, अब एक जगह मिलते हैं। शुरुआत करने वाले यूजर्स को सिम्प्लिफाइड व्यू (Simplified Views) मिलते हैं, तो अनुभवी ट्रेडर्स को एडवांस्ड एनालिटिक्स (Advanced Analytics)।

Smart Tool Tips से लेकर Real-Time Voice Alerts तक, Market Brief की AI Summary से लेकर PnL Recap तक—Binance AI आपको बाजार से कनेक्टेड रखता है। इसमें Market Buzz, Macro Insight और Hot Sector जैसे Widgets हैं, जो रियल-टाइम में क्रिप्टो कम्युनिटी का सेंटीमेंट, इकोनॉमिक डेटा और कैपिटल फ्लो दिखाते हैं। Trade Ideas और Trader Picks आपको प्रो ट्रेडर्स की स्ट्रेटेजी देखने और अगले ट्रेड का आइडिया देते हैं, वो भी बिना घंटों चार्ट एनालिसिस किए। Indices Tracking और K-line पर AI Annotations के साथ, टेक्निकल एनालिसिस भी अब सबके लिए आसान है। सबसे बड़ी बात? Binance AI पूरी तरह मुफ्त है!

Binance AI Pro- Bot , बिना Code के

Binance AI Pro एक ऐसा फाइनेंस-फोकस्ड AI एजेंट है, जो आपकी बात को ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी में बदल देता है। आप हिंदी या English में बोलें—"मेरे पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करो" या "Bitcoin के Key Levels पर अलर्ट दो।" यहां AI Pro एक विजुअल फ्लोचार्ट (Visual Flowchart) के साथ एग्जीक्यूट करने वाली स्ट्रेटेजी (Executable Strategy) बना देता है। डेस्कटॉप पर स्प्लिट-स्क्रीन इंटरफेस मिलता है, जहां एक तरफ Conversation होती है और दूसरी तरफ Workflow Diagram जिसे आप एडिट कर सकते हैं, वो भी बिना कोडिंग के।

सबसे अहम बात, यूजर का इस पर पूरा कंट्रोल रहता है। कोई भी स्ट्रेटेजी एक्टिवेट होने से पहले आपका अप्रूवल लेती है, और सिर्फ उसी सब-अकाउंट में चलती है जिसे आपने खुद फंड किया हो। प्रीमियम यूजर्स पेपर ट्रेडिंग से पहले टेस्ट कर सकते हैं। फ्रीमियम मॉडल (Freemium Model) में स्टैंडर्ड प्लान फ्री है। प्रीमियम ($19.99/माह) में लाइव ट्रेडिंग, पेपर टेस्टिंग और एडवांस्ड मॉडल्स मिलते हैं।

Binance Agent OS- डेवलपर्स के लिए AI Playground

Binance Agent OS एक डेवलपर प्लेटफॉर्म है जो AI ऐप्स को Binance की ट्रेडिंग, मार्केट डेटा, वॉलेट और पेमेंट कैपेबिलिटिस से जोड़ता है। अगस्त 2024 में लॉन्च होने के बाद से यह रोजाना 2.8 लाख से ज्यादा API कॉल प्रोसेस कर रहा है। डेवलपर्स ChatGPT, Claude Code, Codex और Cursor जैसे टूल्स के जरिए मार्केट डेटा देखने, ट्रेड्स एग्जीक्यूट करने, और वॉलेट ऑपरेशन के लिए एजेंट्स को ऑथराइज कर सकते हैं। हर एजेंट अलग सब-अकाउंट में काम करता है, ताकि Funds Segregated रहें और एक्सेस किसी भी वक्त रिवोक हो सकता है। यह Model Context Protocol (MCP) को सपोर्ट करता है और binance.com/agent-os पर लाइव है। Quantitative Trading Teams और AI Developers इस पर स्ट्रेटेजी बना रहे हैं-एक ओपन इकोसिस्टम जो Binance के इंफ्रास्ट्रक्चर को AI इनोवेशन के लिए खोल देता है।

आज लोगों के पास स्टॉक, कमोडिटी, क्रिप्टो, यील्ड (Yield) आदि के बारे में फाइनेंशियल जानकारी है, लेकिन उन जानकारी को कैसे एनालाइज किया जाए और कैसे स्ट्रेटेजी बनाई जाए। इन सबके बारे में एक्सपर्ट ही जानता है। बायनेन्स अपने Binance Intelligence के जरिए इसी गैप को कम करता है। यह यूजर्स को दिए डेटा या जानकारी को इंटरप्रेट करने के लिए टूल्स प्रदान करता है और उस हिसाब से एक्ट करता है। इसे शुरू करने का मकसद प्रोफेशन-ग्रेड टूल्स के माध्यम से डेली रिटेल यूजर्स की समस्याओं का समाधान निकालना है। इससे मार्केट एक्सपर्ट की तरह यूजर्स के हाथों में पावर आएगी, जिससे वो अपनी फाइनेंशियल यात्रा को आसान बना पाएंगे और समझ के साथ ट्रेडिंग के फैसले ले पाएंगे।

Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय बाजार में आया 'JIO' का तूफान! क्या ₹87000 करोड़ के सब्सक्रिप्शन के साथ बना भारत का सबसे बड़ा IPO?