सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yes Bank से आई बड़ी खबर, इस अधिकारी ने दे दिया इस्तीफा; कल फोकस में रहेंगे शेयर?

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:02 PM (IST)

Yes Bank के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) बिनु सोमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी जानकारी बैंक ...और पढ़ें

यस बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी बिनु सोमन ने इस्तीफा दिया।

यस बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी बिनु सोमन ने इस्तीफा दिया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Yes Bank News: यस बैंक से को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल बैंक के एक प्रमुख अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद यस बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी। बैंक के जिस अधिकारी ने इस्तीफा दिया है, उनका नाम बिनु सोमन है। वह यस बैंक में चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) थे। 17 जून 2026 को उन्हें इस्तीफा दिया था। बैंक ने जानकारी दी कि चीफ विजिलेंस ऑफिसर बिनु सोमन को 15 सितंबर, 2026 को कामकाज के समय के बाद उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

अब इस खबर का असर कल यानी 16 सितंबर को यस बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार 15 सितंबर को यस बैंक के शेयर -1.75% गिरकर 23.1 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

चीफ विजिलेंस अधिकारी ने इस्तीफे में क्या लिखा?

यस बैंक (Yes Bank News) के चीफ विजिलेंस अधिकार बिनु सोमन ने अपना इस्तीफे में लिखा- "मैं आपको बैंक के बाहर अपना करियर बनाने के अपने फैसले के बारे में बताना चाहता हूँ। बैंक में मेरा आखिरी दिन 15 सितंबर, 2026 होगा। यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मैंने यह कदम उठाने का फैसला किया है। आपके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। अगर आने वाले दिनों में मैं किसी भी तरह से मदद कर सकूं, तो कृपया मुझे बताएं। मैं YBL परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

यस बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में लिखा- "बैंक, बिनु सोमन द्वारा बैंक के साथ जुड़े रहने के दौरान दी गई सेवाओं के लिए उनकी सराहना करता है।"

कैसा है यस बैंक के शेयरों का हाल?

यस बैंक के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 25.08% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, अगर एक साल की बात करें तो एक साल में यस बैंक के शेयरों ने मात्र 10.38% का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- UPI MDR Charge on Bijli Bill: बिजली का बिल UPI से भरने पर कितना लगेगा MDR चार्ज? सरकार ने खुद बता दिया

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)