सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bharat Coking Coal IPO में निवेश का दूसरा दिन, आनंद राठी ने क्या दी सलाह; आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

Published: Mon, 12 Jan 2026 08:59 AM (IST)

IPO News: भारत कुकिंग कोल (BCCL) के आईपीओ में निवेश करने का आज दूसरा दिन है। ये आईपीओ 9 जनवरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत कुकिंग कोल आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) इस साल का पहला मेनबोर्ड आईपीओ है। ये कोल इंडिया की सहायक कंपनी है। ये आईपीओ (IPO News) 9 जनवरी को खुलकर 13 जनवरी को बंद होगा। इसमें आप कल शाम 5 बजे तक निवेश कर सकते हैं। भारत कुकिंग कोल अपने आईपीओ के तहत केवल ऑफर फोर सेल के जरिए ही शेयर्स जारी करेगी।

ग्रे मार्केट (IPO GMP) में चल रहे प्रीमियम की मानें तो इस आईपीओ से निवेशकों को 46.09 फीसदी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। 12 जनवरी को इसका जीएमपी 10.6 रुपये प्रति शेयर (Bharat Coking Coal IPO GMP) चल रहा है। सबसे पहले आईपीओ के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स जान लेते हैं। 

आईपीओ के बारे में बेसिक डिटेल्स 

कितना है प्राइस बैंड?

21 रुपये से 23 रुपये

कितनी है फेस वैल्यू?

10 रुपये प्रति शेयर

कितना है लॉट साइज?

600 इक्विटी शेयर्स

कब खुला

9 जनवरी 2026

कब बंद होगा?

13 जनवरी 2026

कितना करना होगा निवेश?

इस आईपीओ में कितना न्यूनतम निवेश करना होगा। ये आपके प्राइस बैंड पर निर्भर करता है-

  • ₹21 के भाव पर: ₹12,600

  • ₹23 के भाव पर: ₹13,800

  • अब जानते हैं कि इस आईपीओ पर आनंद राठी की रिपोर्ट पर क्या कहा गया है?

    यह भी पढ़ें:-Retirement Planning: RD+FD+ MIS से होगी हर महीने गारंटीड कमाई, कितना और कैसे करना होगा निवेश?

    BCCL IPO में पैसा लगाएं या नहीं?

    आनंद राठी के अनुसार, FY25 की कमाई के आधार पर कंपनी लगभग 8.64x P/E पर वैल्यूएट हो रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ को देखते हुए आईपीओ की कीमत उचित है। ब्रोकरेज ने लिस्टिंग गेन के नजरिए से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

    चलिए अब कंपनी के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स जान लेते हैं। इसके साथ ही वित्तीय प्रदर्शन भी देख लेते हैं। 

    कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?

    • FY25 में रेवेन्यू: ₹13,802.55 करोड़

    • FY25 में नेट प्रॉफिट: ₹1,240.19 करोड़

    • FY23 में नेट प्रॉफिट: ₹664.78 करोड़

    वहीं, 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में रेवेन्यू ₹5,659.02 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹123.88 करोड़ रहा।

    क्या काम करती है कंपनी

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की शुरुआत साल 1972 में हुई। ये भारत की बड़ी कोकिंग कोल कंपनियों में से एक है। इस कंपनी का मुख्यालय झारखंड, धनबाद में है। इसके पास करीब 7,910 मिलियन टन कोल रिजर्व है। BCCL स्टील और पावर सेक्टर को कच्चा माल सप्लाई करती है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आयात पर निर्भरता कम करने में अहम भूमिका निभा रही है।

    (डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)