Asian Paints Q2 Results: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स का मुनाफा 7.5% उछला, डिविडेंड का भी किया एलान
Asian Paints Q2 Results: एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का ...और पढ़ें

शुद्ध लाभ सालाना 7.5% बढ़कर 1,067.6 करोड़ रुपये हुआ।
HighLights
शुद्ध लाभ सालाना 7.5% बढ़कर 1,067.6 करोड़ रुपये हुआ।
कंपनी ने प्रति शेयर 5.75 रुपये अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
कच्चे माल की ऊंची कीमतों से तिमाही मुनाफे पर असर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Asian Paints Q2 Results: भारत की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसीर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने नतीजे जारी करने के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी एलान किया है।
एशियन पेंट्स लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत बढ़कर 1,067.6 करोड़ रुपये रही। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसका मुनाफा 30% गिर गया। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में यह 1,539 करोड़ रुपये था।
कितना रहा कंपनी का रेवेन्यू?
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बिक्री से एशियन पेंट्स का रेवेन्यू 9,954 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के 8,514 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर इसमें 17% की बढ़ोतरी रही। वहीं, पिछली तिमाही के 10,521 करोड़ रुपये की तुलना में, कंपनी का रेवेन्यू 5% कम हुआ है।
कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कच्चे माल की ऊंची कीमतों के कारण आई महंगाई का असर FY27 में उसके कामकाज के माहौल पर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनावों की वजह से सप्लाई में आई रुकावटों ने कच्चे माल की उपलब्धता को प्रभावित किया है। एशियन पेंट्स का कहना है कि इसका पूरा असर जुलाई-सितंबर तिमाही में देखने को मिला।
हर शेयर के बदले निवेशकों को मिलेगा 5.75 रुपये का डिविडेंड
एशियन पेंट्स ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर तय की गई है, और पात्र शेयरधारकों को भुगतान 13 नवंबर या उसके बाद मिलेगा।
घरेलू और वैश्विक स्तर पर कैसा रहा कारोबार
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान, कंपनी के घरेलू डेकोरेटिव पेंट्स कारोबार में वॉल्यूम के लिहाज से 6.4 प्रतिशत और वैल्यू के लिहाज से 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल घरेलू कोटिंग्स कारोबार में वैल्यू के आधार पर 16.4 प्रतिशत और वॉल्यूम के आधार पर 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें इंडस्ट्रियल कोटिंग्स के शानदार प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा, जहां वैल्यू के लिहाज से 31.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय कामकाज में भी बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कारोबार से होने वाली नेट बिक्री सालाना आधार पर 846 करोड़ रुपये से 29.5 प्रतिशत बढ़कर 1,095.6 करोड़ रुपये हो गई। स्थिर मुद्रा (constant currency) के हिसाब से, रेवेन्यू में 23.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय कामकाज से होने वाला टैक्स-पूर्व मुनाफा (profit before tax) 31 प्रतिशत घटकर 52.7 करोड़ रुपये रह गया।
यह भी पढ़ें- अदाणी ने टाटा के IHCL से मिलाया हाथ, दोनो ने किया मल्टी-होटल करार; 4 शहरों में खोलोंगे 8 होटल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
