सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

150 रुपये वाले शेयर से बंपर कमाई, मशहूर निवेशक आशीष कचोलिया ने 3 महीने में बना लिए 2 करोड़; जानिए कैसे?

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:31 PM (IST)

मशहूर निवेशक आशीष कचोलिया ने ACLD के शेयरों में निवेश कर महज तीन महीने में 2 करोड़ रुपये से अधिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आशीष कचोलिया ने ACLD शेयरों से 2 करोड़ रुपये कमाए।

  2. दिग्गज निवेशक ने महज तीन महीने में बंपर मुनाफा कमाया।

  3. ACLD, काजू की प्रोसेसिंग और कृषि-वस्तुओं का व्यापार करती है।

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में दिग्गज इन्वेस्टर्स (Ace Investors) के निवेश पर लोगों की काफी नजरें रहती हैं। जब भी विजय केडिया, झुनझुनवाला फैमिली और राधाकिशन दमानी समेत टॉप इन्वेस्टर्स, किसी कंपनी के शेयरों में पैसा लगाते हैं तो उस शेयर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में मशहूर निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia Portfolio Shares)) ने 150 रुपये वाले शेयरों में बड़ा निवेश कर महज 2 महीने में 2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

दरअसल, आशीष कोचलिया ने ACLD नाम की कंपनी के शेयरों में इस साल मार्च में बड़ा निवेश किया था और मार्च 2026 तक उनके पास इस कंपनी की 4.29 फीसदी होल्डिंग है। आइये आपको बताते हैं इस कंपनी के कारोबार से लेकर शेयर प्राइस के बारे में...

ACLD में आशीष कचोलिया का कितना पैसा?

20 मार्च 2026 को बल्क डील के जरिए आशीष कचोलिया ने Aelea Commodities Ltd के शेयर 7.73 लाख शेयर खरीदे थे। 120.50 रुपये के भाव में खरीदे गए इन शेयरों की कुल वैल्यू 9.32 करोड़ रुपये थी। अब इस कंपनी के शेयरों का भाव 148 रुपये है।

महज 3 महीने के अंदर इस शेयर ने 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया है, और इसके साथ ही 7.73 लाख शेयरों पर प्रति शेयर 27.50 रुपये के मुनाफे की बदौलत आशीष कचोलिया ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

क्या है कंपनी का कारोबार?

यह कंपनी मुख्य रूप से काजू की प्रोसेसिंग और कृषि-वस्तुओं के व्यापार का काम करती है। यह अफ़्रीकी देशों से कच्चा काजू आयात करती है, उन्हें प्रोसेस करके अच्छी क्वालिटी की गिरी बनाती है। इसके अलावा, कंपनी चीनी, चावल, प्याज़ व दालों जैसी चीज़ों का व्यापार भी करती है। इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 302 करोड़ है। इस कंपनी में बहुत छोटी मात्रा में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी है।

ये भी पढ़ें - हर 1 शेयर पर मिलेंगे तीन नए शेयर, बोनस इश्यू के एलान से भागा 45 रुपये वाला यह स्टॉक, 11% की तेजी

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)