Anthropic IPO: लिस्ट हुआ दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ, कंपनी ChatGPT को देती है टक्कर
दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ एन्थ्रोपिक नैस्डैक पर 'ANT' के नाम से लिस्ट हो गया है। इसने $1.5 ट्रिलियन के ...और पढ़ें

एन्थ्रोपिक आईपीओ नैस्डैक पर दुनिया का सबसे बड़ा लिस्ट हुआ।
HighLights
एन्थ्रोपिक आईपीओ नैस्डैक पर दुनिया का सबसे बड़ा लिस्ट हुआ।
कंपनी ने $1.5 ट्रिलियन वैल्यूएशन पर $81.3 बिलियन जुटाए।
ChatGPT के प्रतिद्वंद्वी 'क्लॉड' का निर्माता है एन्थ्रोपिक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा IPO शेयर बाजार में लिस्ट हो चुका है। नाम है एन्थ्रोपिक। इसका शेयर अब अमेरिकी एक्सचेंज नैस्डैक (Nasdaq) पर 'ANT' के नाम से ट्रेड करने लगा है। लिस्ट होते ही इस आईपीओ ने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। कंपनी ने लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 81.3 बिलियन डॉलर (81.34 बिलियन डॉलर) जुटाए। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्पेसएक्स (SpaceX) के 75 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
'क्लॉड' (Claude) बनाने वाली इस कंपनी ने 980 मिलियन शेयर जारी किए, जिनकी कीमत 83 डॉलर प्रति शेयर तय की गई थी। 19 नवंबर, 2026 को नैस्डैक (Nasdaq) पर 'ANT' टिकर के साथ इन शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हुई। लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ, एन्थ्रोपिक वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे बड़ी एंट्री करने वाली कंपनियों में से एक बन गई है।
एन्थ्रोपिक का प्रोडक्ट क्लॉड है, जो ओपन एआई के प्रोडक्ट चैटजीपीटी को टक्कर देते है। खास बात यह है कि एन्थ्रोपिक की स्थापना जनवरी 2021 में OpenAI के सात पूर्व कर्मचारियों ने की थी। यानी जिन्होंने ChatGPT को बनाने के लिए काम किया, उन्होंने खुद के लिए काम करके खुद का प्रोडक्ट बना दिया।
एन्थ्रोपिक की शुरुआती कीमत क्या?
शुरुआती संकेत अब $103 की ओर इशारा कर रहे हैं। यह शुरुआती कीमत, जो $100 से $103 के बीच ऊपर-नीचे होती रही है, एक तरह से यह बताती है कि खरीदारों और विक्रेताओं की दिलचस्पी किस स्तर पर मेल खा सकती है। ये संकेत अभी एक या कई घंटों तक जारी रह सकते हैं, क्योंकि मार्केट मेकर्स एक ऐसी शुरुआती कीमत तय करने की कोशिश कर रहे हैं जिस पर ट्रेडिंग सुचारू रूप से शुरू हो सके।
IPO के बाद भी एंथ्रोपिक के संस्थापकों के पास 50% से ज्यादा शेयर
2021 में डारियो अमोदेई, डेनिएला अमोदेई, टॉम ब्राउन, जैक क्लार्क, जेरेड कपलान, सैम मैककैंडलिश और क्रिस्टोफर ओलाह द्वारा स्थापित एंथ्रोपिक ने पब्लिक लिस्टिंग के बाद भी अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए 'फाउंडर LLC' (Founder LLC) नाम की एक अलग इकाई बनाई है।
'फाउंडर LLC' के पास एक विशेष 'क्लास F' शेयर होगा, जिससे उसे शेयरधारकों से जुड़े सामान्य मामलों में कंपनी की कुल वोटिंग पावर का 50.1% हिस्सा मिलेगा। इसका मतलब यह है कि पब्लिक मार्केट में आने के बाद भी, एंथ्रोपिक के संस्थापकों के पास वोटिंग का मुख्य नियंत्रण बना रहेगा।
डारियो अमोदेई कंपनी के CEO हैं, जबकि डेनिएला अमोदेई इसकी प्रेसिडेंट और बोर्ड की चेयरपर्सन हैं।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।