सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की 4 कंपनियों के लिस्ट होते ही Vedanta इस ग्लोबल इंडेक्स से हो रही बाहर, डिमर्जर के बाद क्या हुआ?

Published: Tue, 16 Jun 2026 04:03 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:47 PM (GMT+05:30)

वेदांता लिमिटेड के मेगा डीमर्जर के बाद कंपनी के शेयरों को 22 जून, 2026 से MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वेदांता के शेयर 22 जून 2026 से MSCI इंडेक्स से बाहर।

  2. डीमर्जर के बाद वेदांता का मार्केट कैप काफी कम हुआ।

  3. चार नई कंपनियां स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड, T2T सेगमेंट में।

नई दिल्ली। वेदांता लिमिटेड के मेगा डीमर्जर के पूरा होने के बाद बड़ा अपडेट आया है। दरअसल अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी के शेयरों को 22 जून, 2026 से MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। MSCI ने कहा कि पुनर्गठन के बाद बची हुईं यूनिट वेदांता को स्पिन-ऑफ के बाद उसके स्टैंडर्ड और लार्ज कैप इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। यह बदलाव वेदांता के पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में स्प्लिट होने के बाद आया है। जिससे अब बची हुई वेदांता यूनिट का मार्केट कैप काफी कम हो गया है।

डिमर्जर का अंतिम चरण 15 जून को पूरा हुआ है। जिसमें चार नई कंपनियों वेदांता पावर लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड, वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड और वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट के साथ ट्रेड शुरू किया।

नई लिस्टेड कंपनियों को ट्रेड-फॉर-ट्रेड (T2T) सेगमेंट में रखा गया है। इस सेगमेंट के अंतर्गत, इंट्राडे ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है और सभी लेनदेन के अनुरूप शेयरों की डिलीवरी होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि जो निवेशक किसी भी कारोबारी दिन वेदांता की डिमर्जर यूनिट में से किसी के भी शेयर खरीदते हैं, वे उन्हें अगले कारोबारी दिन से ही बेच सकते हैं।

शेयरों की बात करें तो, वेदांता के शेयर 0.83 प्रतिशत गिरकर 300.10 रुपये पर आ गए, जबकि वेदांता एल्युमिनियम और वेदांता ऑयल के शेयर 5-5 प्रतिशत गिरकर क्रमशः 475.65 रुपये और 35.20 रुपये पर पहुंच गए। इसके विपरीत, वेदांता आयरन के शेयर 5 प्रतिशत बढ़कर 22.10 रुपये पर पहुंच गए, वहीं वेदांता पावर के शेयर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 41 रुपये पर पहुंच गए।

इस डिमर्जर के हिस्से के रूप में, 1 मई, 2026 की रिकॉर्ड डेट से पहले स्टॉक रखने वाले पात्र वेदांता शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक वेदांता शेयर के बदले वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील का एक-एक शेयर मिला है। वेदांता समूह के विविलय को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से दिसंबर 2025 में मंजूरी मिल गई थी।

ये भी पढ़ें - ₹1 का शेयर ₹40 पर गया और फिर ₹15 पर आया, अब नया ऑर्डर मिलने से बना रॉकेट; हीरे और गोल्ड ज्वैलरी बनाती है कंपनी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।