सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की कंपनी में लगा अपर सर्किट, रॉकेट की तरह भागे शेयर; 1 साल में एक लाख को बना दिए 6.4 लाख रुपये

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

अनिल अग्रवाल की स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा और वे 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। ...और पढ़ें

स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा।

स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा।

HighLights

  1. स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा।

  2. कंपनी ने 52-हफ्ते का नया उच्चतम स्तर छुआ।

  3. एक साल में निवेशकों को 640% का शानदार रिटर्न।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। बुधवार, 9 सितंबर को स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों ने 52-हफ्ते के नए उच्चतम स्तर छुआ। ऑप्टिक्स कंपनी ने वित्त वर्ष 2029-30 तक ₹20000 करोड़ का रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य रखा है। यानी अगले 5 साल के लिए कंपनी ने जो लक्ष्य रखा है, उस पर निवेशकों को उम्मीद है। यही कारण है कि आज इसके शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसके शेयरों ने एक साल में 600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

अनिल अग्रवाल की स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) हाई-स्पीड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजाइन, मैन्युफैक्चर और बिल्ड करती है। यह कंपनी 5G, रूरल ब्रॉडबैंड, डेटा सेंटर और AI नेटवर्क के लिए ऑप्टिकल फाइबर सॉल्यूशंस में माहिर है।

स्टरलाइट के शेयरों में लगा अपर सर्किट

अनिल अग्रवाल की स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में बुधवार को अपर सर्किट लगा। इसके शेयर अपने नए 52वीक हाई 865.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। बुधवार को इसके शेयर 815 रुपये (Sterlite Technologies Share Price) के स्तर पर खुले थे और यह 796.05 रुपये के निचले स्तर तक गए।

बोनान्जा के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विराट जगत के अनुसार, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज में तेजी का रुझान दिख रहा है क्योंकि इसकी कीमत बढ़ते हुए प्रमुख EMA से काफी ऊपर बनी हुई है और यह 'हायर हाइज़' (ऊंचे स्तर) बना रही है। हालिया ब्रेकआउट को मज़बूत वॉल्यूम का समर्थन मिला है, जबकि RSI का स्तर ऊंचा बना हुआ है, जो मोमेंटम की पुष्टि करता है। ₹780–800 के आस-पास गिरावट आने पर नई एंट्री के बारे में सोचा जा सकता है, जिसमें ₹750 के आस-पास सपोर्ट और ₹900 तक ऊपर जाने की संभावना है।

हर साल होगा 1000 करोड़ का निवेश

स्टरलाइट ने अगले कुछ फाइनेंशियल सालों में परफॉर्मेंस, फाइबर और केबल की क्षमता को 50% तक बढ़ाने के लिए हर साल लगभग ₹1000 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई है। यही कारण है कि निवेशकों ने इस शेयर को हाथों-हाथ लिया है। इसके साथ ही कंपनी भारत में प्री-टर्मिनेटेड कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस के लिए एक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने और लगातार तकनीकी इनोवेशन के लिए अपनी सालाना कमाई का 2% हिस्सा लगाने का भी फैसला किया है।

कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन?

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बीते एक साल में स्टेरलाइट के शेयरों ने लगभग 640 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने इस कंपनी के शेयर में एक साल पहले 6 लाख रुपये लगाए होते तो आज वह 6 लाख का निवेश लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये हो चुका होता। इतना रिटर्न तो इस कंपनी ने बीते 5 सालों में नहीं दिया है। बीते पांच सालों में इसने निवेशकों को 346 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)