सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Multibagger Stock: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने 6 महीने में 1 लाख को बनाए ₹5.5 लाख; 100 वाला शेयर ₹550 के पार

Published: Fri, 03 Jul 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

अनिल अग्रवाल की कंपनी स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 6 महीने में 550% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस ...और पढ़ें

अनिल अग्रवाल की स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज ने 6 महीने में दिया 550% का रिटर्न।

अनिल अग्रवाल की स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज ने 6 महीने में दिया 550% का रिटर्न।

HighLights

  1. अनिल अग्रवाल की स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज ने दिया 550% रिटर्न।

  2. 6 महीने में 1 लाख रुपये बने 5.5 लाख से अधिक।

  3. कंपनी भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल फाइबर निर्माता।

नई दिल्ली। Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में तीन दिनों से तेजी का दौर जारी है। बाजार की इस तेजी में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। वेदांता से अलग होकर बनी वेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium Share Price) के शेयर भी लंबी छलांग लगा रहे हैं। लेकिन आज हम अनिल अग्रवाल की एक ऐसी कंपनी की बात करेंगे, जिसने 6 महीने में एक लाख को 5.5 लाख रुपये से अधिक बना दिए।

यानी 6 महीने में अनिल अग्रवाल की इस कंपनी ताबड़तोड़ मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है। अगर आप आज से 6 महीने पहले अनिल अग्रवाल की इस मल्टीबैगर शेयर में 2 लाख रुपये लगाए होते तो आज उस निवेश की कीमत 11 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अनिल अग्रवाल की किस कंपनी ने 6 महीने में इतना भारी भरकम रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं।

अनिल अग्रवाल की इस कंपनी ने 6 महीने में दिया तगड़ा रिटर्न

अनिल अग्रवाल की जिस कंपनी ने 6 महीने में 550% से ज्यादा का रिर्टन दिया है, उसका नाम स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है। इसके शेयरों ने 6 महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। हालंकि, पिछले 5 दिनों में इसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

Sterlite technology

आज से 6 महीने पहले करीब 5 जनवरी 2026 को स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर 102.8 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन आज इसकी कीमत 550 रुपये के पार जा चुकी है। इस खबर को लिखते समय अनिल अग्रवाल की Sterlite Technologies Ltd के शेयर 567.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। यानी 6 ही महीने में यह शेयर मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है।

क्या करती है Sterlite Technologies Ltd?

स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की स्थापना जुलाई 2001 में स्टर्लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL) के टेलीकॉम डिवीजन के अलग होने के बाद हुई थी। स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) एक ग्लोबल डिजिटल नेटवर्क इंटीग्रेटर है। यह 5G, फाइबर-टू-द-होम (FTTH) और ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क बनाने के लिए जरूरी फिजिकल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर—जैसे ऑप्टिकल फाइबर, खास तरह के केबल और AI-रेडी डेटा सेंटर कनेक्टिविटी को डिजाइन, मैन्युफैक्चर और डिप्लॉय करते हैं।

TL ने समय के साथ तरक्की करते हुए देश में ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल फाइबर केबल की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी का स्थान हासिल किया है।

कंपनी की विदेशी बाजारों में भी अच्छी-खासी मौजूदगी है और ग्लोबल ऑप्टिकल फाइबर बाजार में भी इसकी स्थापित उपस्थिति है। इसकी कंट्रोलिंग ओनरशिप अरबपति अनिल अग्रवाल के कॉर्पोरेट प्रमोटर ग्रुप के पास है। स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी 44.44% है।

यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)