सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹78 का शेयर 1 महीने में पहुंचा ₹126 के पार! अब अनिल अग्रवाल की इस कंपनी से मिला 1437 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Published: Fri, 03 Jul 2026 11:24 AM (IST)

ब्लूस्प्रिंग को वेदांता से ₹1437 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के शेयर में उछाल आया है। पिछले ...और पढ़ें

पिछले एक महीने में निवेशकों को 60 फीसदी का मुनाफा कराने वाली स्मॉल कैप कंपनी पर बड़ा अपडेट आया है।

पिछले एक महीने में निवेशकों को 60 फीसदी का मुनाफा कराने वाली स्मॉल कैप कंपनी पर बड़ा अपडेट आया है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। पिछले एक महीने में निवेशकों को 60 फीसदी का मुनाफा कराने वाली स्मॉल कैप कंपनी पर बड़ा अपडेट आया है। कंपनी को वेदांता से 1437 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस कंपनी का नाम ब्लूस्प्रिंग (Bluspring Share Price) है। कंपनी के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ एक महीने के अंदर ही ब्लूस्प्रिंग शेयर की कीमत ₹78 से बढ़कर ₹126 तक पहुंच गई है। इस तेजी के बीच निवेशकों के लिए एक और बड़ी अच्छी खबर सामने आई है, जिससे इसके शेयर आज 6 फीसदी तक उछल गए।

ब्लूस्प्रिंग ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, STEAG एनर्जी सर्विसेज़ (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर अनिल अग्रवाल की कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (VAML) ने दिया है।

यह कॉन्ट्रैक्ट वेदांता के कैप्टिव पावर प्लांट के पूरे ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) के लिए दिया गया है। इस बड़े प्लांट की कुल क्षमता 1,215 MW (9 x 135 MW) है। कंपनी ने बताया कि इस बड़े कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1,437.17 करोड़ है।

ब्लूस्प्रिंग शेयर में उछाल

 Bluspring Enterprises के शेयर 5 दिन में 9.07% उछल चुके हैं। वहीं 1 महीने में 60.39% तक उछल चुका है। इस साल अब तक इसमें 94 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

वेदांता एल्युमिनियम शेयर प्राइस

अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमिनियम मेटल के शेयर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। 475.90 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 5 दिन में यह 10.81% तक उछल चुका है। 

यह भी पढ़ें- Knack Packaging IPO GMP: आखिरी मौका, 7 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन के बाद और मजबूत हुआ जीएमपी; कितना होगा मुनाफा?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)