सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JP Associates खरीदने वाले अदाणी ने फिर किया सौदा, खरीद ली शेखों के देश की एल्युमीनियम बिजनेस से जुड़ी कंपनी

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:06 PM (IST)

अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी ग्लोबल लिमिटेड ने यूएई की मोनवरेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग आरएससी लिमिटेड में 50% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है।

अदाणी ग्लोबल ने यूएई की मोनवरेक्स एल्युमीनियम में 50% हिस्सेदारी खरीदी।

अदाणी ग्लोबल ने यूएई की मोनवरेक्स एल्युमीनियम में 50% हिस्सेदारी खरीदी।

HighLights

  1. अदाणी ग्लोबल ने यूएई की मोनवरेक्स एल्युमीनियम में 50% हिस्सेदारी खरीदी।

  2. यह अधिग्रहण अदाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी द्वारा किया गया।

  3. सौदा 50,000 अमेरिकी डॉलर में हुआ, जो धातु क्षेत्र में विस्तार है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर अरबपति गौतम अदाणी, जिन्होंने दिवालिया जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) को खरीदा थे ने एक और खरीदारी की है। अदाणी ग्रुप की कंपनी ने नई खरीदारी UAE में की है।

गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने नई खरीदारी की सूचना एक्सचेंज फाइलिंग में दी। फाइलिंग के अनुसार Adani Enterprises Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'अदाणी ग्लोबल लिमिटेड' (AGL) ने एक कंपनी का अधिग्रहण किया है। अदाणी ग्लोबल लिमिटेड (AGL) ने मोनवरेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग आरएससी लिमिटेड (MAHRSCL) में 50% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है।

अदाणी की कंपनी ने UAE की कंपनी में खरीदी 50 फीसदी हिस्सेदारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसने मोनवरेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग आरएससी लिमिटेड की 50% हिस्सेदारी मोनवरेक्स होल्डिंग आरएससी लिमिटेड से खरीदी है।

अदाणी की कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अदाणी ग्लोबल लिमिटेड ने मोनवारेक्स होल्डिंग RSC लिमिटेड से मोनवारेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग RSC लिमिटेड (MAHRSCL) में 50% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस संबंध में कंपनी को 26 सितंबर, 2026 को सुबह 10:04 बजे (IST) जानकारी प्राप्त हुई है।"

50 हजार अमेरिकी डॉलर में हुई डील

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अदाणी ग्लोबल लिमिटेड ने मोनवारेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग RSC लिमिटेड की 50 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर चुकाए हैं। यानी अदाणी की कंपनी ने 23,95,437 रुपये में ये खरीदारी की है।

मोनवारेक्स एल्युमीनियम होल्डिंग RSC लिमिटेड 15 मई 2025 को अबू धाबी में निगमित हुई थी। यह मेटल्स, माइनिंग और केमिकल्स सेक्टर से जुड़ी है। इस कंपनी ने अभी अपना व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किया है, इसलिए इसका टर्नओवर शून्य (Nil) है।

यह भी पढ़ें- UP के कानपुर के वो 5 ब्रांड जो भारत समेत दुनिया में मचा रहे तहलका, घर-घर में बोलता है इनका जादू; देखें लिस्ट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)