सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: मांगे ₹3100 करोड़, बरस गए ₹1.4 लाख करोड़! इस हफ्ते इन 9 IPOs पर टूट पड़े इन्वेस्टर्स

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:47 AM (IST)

हाल ही में प्राथमिक बाजार में 9 IPOs बंद हुए, जिनमें निवेशकों ने ₹3,100 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹1.4 ...और पढ़ें

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में दिखी इन्वेस्टर्स की धमक

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में दिखी इन्वेस्टर्स की धमक

HighLights

  1. 9 IPOs को ₹3100 करोड़ के लक्ष्य पर ₹1.4 लाख करोड़ की बोलियां।

  2. RentoMojo IPO को 73 गुना, Karamtara Engineering को 60 गुना सब्सक्रिप्शन।

  3. निवेशकों की मजबूत भागीदारी से प्राथमिक बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

बिजनेस डेस्क नई दिल्ली| हाल के समय में प्राथमिक बाजार (प्राइमरी मार्केट) के सबसे बिजी सप्ताहों में से एक में इन्वेस्टर्स में गजब का उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को मेनबोर्ड के 6 और SME प्लेटफॉर्म के 3 IPO बंद हुए। इन 6 सार्वजनिक निर्गमों (Public issues) को निवेशकों से कुल मिलाकर लगभग ₹1.4 लाख करोड़ की बोलियां मिलीं, जबकि कंपनियों का कुल फंड जुटाने का लक्ष्य करीब ₹3,100 करोड़ था।

इन IPOs में लगे जमकर पैसे

NSE और BSE के उपलब्ध बोली आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक चर्चा RentoMojo के IPO की रही। कंपनी कुल ₹1,250 करोड़ रुपये जुटा रही है, जिसमें एंकर इन्वेस्टर्स के हिस्से के बाद का भाग ₹871 करोड़ का है। इश्यू के पोस्ट-एंकर हिस्से को 73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे करीब ₹63,600 करोड़ रुपये की मांग हुई। मूल्य के आधार पर यह शुक्रवार को बंद हुए सभी नौ आईपीओ में सबसे अधिक मांग हासिल करने वाला इश्यू रहा।

इसी दौरान Karamtara Engineering के IPO को भी निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। इस इश्यू को 60 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। बोली आंकड़ों के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर्स के बाद के हिस्से के लिए करीब ₹40,667 करोड़ की मांग दर्ज की गई।

अन्य खास इश्यू में LCC Projects भी शामिल रहा, जिसके लिए ₹14,817 करोड़ रुपये की मांग प्राप्त हुई। वहीं ARCIL के आईपीओ को ₹10,311 करोड़ की बोलियां मिलीं। इन सब के अलावा Steamhouse India के इश्यू के लिए निवेशकों ने ₹9,299 करोड़ की मांग दर्ज कराई।

साल का सबसे चर्चित हफ्ता

एक ही दिन में कई लार्ज और मीडियम साइज के IPO बंद होने के बावजूद निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। बोली के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि प्राइमरी मार्केट में निवेशकों की रुचि बनी हुई है और नए इश्यू को लेकर पॉजिटिव माहौल है।

ये भी पढ़ें: अगस्त में UPI से हुई ₹2982000000000 की पेमेंट, अब खत्म हो जाएंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड?

कुल मिलाकर, शुक्रवार को बंद हुए 9 आईपीओ ने बाजार में जबरदस्त गतिविधि दर्ज की। लगभग ₹3,100 करोड़ के फंड जुटाने के लक्ष्य के मुकाबले करीब ₹1.4 लाख करोड़ की मांग आने से यह सप्ताह हाल के वर्षों में प्राइमरी मार्केट के सबसे सक्रिय और चर्चित सप्ताहों में शामिल हो गया है।