सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 नए आईपीओ, पैसा रखें तैयार; किसका GMP मचा रहा धमाल?

Published: Sun, 11 Jan 2026 09:06 AM (IST)

अगले हफ्ते 6 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं, जिनमें 5 एसएमई और 1 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 6 आईपीओ

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 6 आईपीओ

HighLights

  1. अगले हफ्ते 6 आईपीओ खुलेंगे

  2. 5 होंगे एसएमई आईपीओ

  3. अमागी मीडिया का जीएमपी सबसे अधिक

नई दिल्ली। अगले हफ्ते 6 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें 5 एसएमई कैटेगरी के होंगे, जबकि 1 मेनबोर्ड का होगा। अगले हफ्ते जो कंपनियां आईपीओ लाएंगी, उनमें अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स, नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज, इंडो एसएमसी, अमागी मीडिया लैब्स, जीआरई रिन्यू एनरटेक और आर्मर सिक्योरिटी इंडिया शामिल हैं। आगे चेक करें इन सभी आईपीओ की डिटेल और जानें किसका जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।

Avana Electrosystems IPO

इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जो 12 जनवरी को खुलकर 14 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 56-59 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना है।
जीएमपी की बात करें तो इंवेस्टरगेन के अनुसार ग्रे-मार्केट में अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का प्रीमियम 14 रुपये चल रहा है।

Narmadesh Brass Industries IPO

नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी एसएमई कैटेगरी का होगा और 12 जनवरी को खुलकर 15 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 515 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 240 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार ग्रे-मार्केट में नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज का प्रीमियम फिलहाल 0 है।

INDO SMC IPO

इंडो एसएमसी का आईपीओ भी एसएमई कैटेगरी का होगा और 13 जनवरी को खुलकर 16 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 141-149 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 1000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इंडो एसएमसी का जीएमपी 35 रुपये है।

Amagi Media Labs IPO

अमागी मीडिया लैब्स का आईपीओ मेनबर्ड का होगा और 13 जनवरी को खुलकर 16 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 341-361 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 41 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार अमागी मीडिया का जीएमपी 37 रुपये है।

GRE Renew Enertech IPO

GRE रिन्यू एनरटेक का आईपीओ मेनबर्ड का होगा और 13 जनवरी को खुलकर 16 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 100-105 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार GRE रिन्यू एनरटेक का जीएमपी 9 रुपये है।

Armour Security India IPO

आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ मेनबर्ड का होगा और 14 जनवरी को खुलकर 19 जनवरी को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 55-57 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 1 रुपये है।

ये भी पढ़ें - लॉक-इन पीरियड खत्म होते ही LG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में बड़ी गिरावट, अब क्या करें निवेशक? एनालिस्ट्स से समझें

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)