IPO News: 4 कंपनियों की हुई एक साथ लिस्टिंग, 86% तक मिला बंपर मुनाफा; चेक करें किसने दिया सबसे तगड़ा प्रॉफिट
आज 30 सितंबर को चार मेनबोर्ड आईपीओ - एड्रोइट इंडस्ट्रीज, एलिवेट कैंपस, स्वास्तिका इंफ्रा और आर्मी इन्फोटेक - की लिस्टिंग ...और पढ़ें

आज हुई 4 आईपीओ की लिस्टिंग
HighLights
आज 30 सितंबर को 4 मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए
एड्रोइट इंडस्ट्रीज ने 86.57% का सबसे अधिक मुनाफा कमाया
एलिवेट कैंपस की लिस्टिंग नकारात्मक रही
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज एक साथ 4 मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। जिन कंपनियों की लिस्टिंग आज बुधवार 30 सितंबर को हुई है, उनमें एड्रोइट इंडस्ट्रीज, एलिवेट कैंपस, स्वास्तिका इंफ्रा और आर्मी इंफोटेक शामिल हैं। इन कंपनियों में सिर्फ एक की लिस्टिंग निगेटिव रही। जिन कंपनियों की लिस्टिंग पॉजिटिव रही, उनमें से एक ने 86.57 फीसदी का प्रॉफिट दिया है। आइए जानते हैं सभी की डिटेल।
Adroit Industries IPO Listing
इनमें एड्रोइट इंडस्ट्रीज की सबसे लिस्टिंग सबसे अधिक मुनाफे वाली रही। बीएसई पर इसका शेयर 134 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 116 रुपये या 86.57 फीसदी प्रीमियम के साथ 250 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 75.37 फीसदी प्रीमियम के साथ 235 रुपये पर शुरुआत की।
एड्रोइट इंडस्ट्रीज के आईपीओ को कुल मिलाकर 176.85 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
Elevate Campuses IPO Listing
एलिवेट कैंपस की लिस्टिंग निगेटिव रही। बीएसई पर इसका शेयर 362 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 5.50 रुपये या 1.52 फीसदी गिरावट के साथ 356.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 1.91 फीसदी डिस्काउंट के साथ 355.10 रुपये पर शुरुआत की।
एलिवेट कैंपस के आईपीओ को कुल मिलाकर 1.89 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
Swastika Infra IPO Listing
स्वस्तिका इंफ्रा की लिस्टिंग मुनाफे के साथ हुई। बीएसई पर इसका शेयर 185 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 15 रुपये या 8.11 फीसदी प्रीमियम के साथ 200 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर भी इसने इसी भाव पर शुरुआत की।
स्वस्तिका इंफ्रा के आईपीओ को कुल मिलाकर 7.91 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
Armee Infotech IPO Listing
आर्मी इन्फोटेक की लिस्टिंग फ्लैट रही। एनएसई पर भी 375 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में इसी भाव पर शुरुआत की। हालांकि बीएसई पर इसका शेयर 375 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 6.15 रुपये या 1.64 फीसदी डिस्काउंट के साथ 368.85 रुपये पर लिस्ट हुआ।
आर्मी इन्फोटेक के आईपीओ को कुल मिलाकर 2.62 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
ये भी पढ़ें - अमेरिका को भारत की दो-टूक: रूस-ईरान के लिए उठाई आवाज; कहा - प्रतिबंधों से दांव पर लग जाएंगे हमारे रिश्ते
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
