सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI ने ग्राहकों को दिया New Year Gift, अपडेट किये FD के ब्याज दर

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 27 Dec 2023 02:45 PM (IST)

Fixed Deposit Interest Rate देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया ...और पढ़ें

SBI ने ग्राहकों को दिया New Year Gift
SBI ने ग्राहकों को दिया New Year Gift

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एफडी की ब्याज दरों (FD Interest Rate) को रिवाइज किया है। आज से एफडी (Fixed Interest Rate) की नई दरें लागू हो गई है। बैंक ने 2 करोड़ के एफडी के इंटरेस्ट रेट को अपडेट किया है। आपको बता दें कि बैंक ने 2 साल से कम, 2 साल से 3 साल से कम, 5 साल से 10 साल तक के टेन्योर वाले एफडी के इंटरेस्ट रेट को अपडेट नहीं किया। इसके अलावा बाकी सभी एफडी की ब्याज दरों को अपडेट नहीं किया है।

इस एफडी पर इतना मिलेगा ब्याज

7 दिनों से 45 दिनों वाले एफडी की दरों में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाए गए हैं। अब ग्राहक को 3.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसी तरह 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर वाले एफडी की दरों में 25 बीपीएस बढ़ाया गया है। अब ग्राहकों को इस एफडी टेन्योर में 4.75 फीसदी का गारंटी ब्याज मिलेगा। 3 साल से 5 साल के कम टेवन्योर वाले एफडी पर ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा। बैंक ने इस टेन्योर वाले एफडी पर 25 बीपीएस बढ़ाया है।

आपको बता दें कि बैंक कि ये नई ब्याद दरें 27 दिसंबर 2023 (बुधवार) यानी आज से लागू हो गई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।