सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Senior Citizens Bank FD: एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे तगड़ा ब्याज, जानिए कितना होगा मुनाफा

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 15 Feb 2023 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2023 03:26 PM (IST)

अगर आप कम लागत में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो एफडी में निवेश सबसे अच्छा माना जाता है। सावधि जमा ...और पढ़ें

Senior citizens fixed deposit: Check List of Banks offering highest interest rate
Senior citizens fixed deposit: Check List of Banks offering highest interest rate

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Senior Citizens Fixed Deposit: मई 2022 से आरबीआई की रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद बैंक उधार देने वाले ब्याज के साथ-साथ जमा दरों में भी बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसलिए, एफडी निवेशक अपनी जमा राशि पर आकर्षक रिटर्न देखकर खुश हैं।

अच्छी खबर यह है कि रेपो दरों में वृद्धि के साथ ब्याज दरें भी बढ़ रही हैं। आपको बताते चलें कि रेपो वह दर है, जिस पर बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से उधार लेते हैं।

आरबीआई ने बढ़ाई रेपो दरें

कोर मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए रिजर्व बैंक ने 8 फरवरी को बेंचमार्क नीति दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। यह छठा मौका था, जब भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले साल मई से ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई थी।

हम इस खबर में आपको उन टॉप बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर जबरदस्त ब्याज की पेशकश कर रहे हैं:

बंधन बैंक सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 600 दिन के लिए 8.50%

यस बैंक की सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 35 माह के लिए 8.25%
  • 25 माह के लिए 8.00%

एक्सिस बैंक की सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • दो साल से अधिक और 30 महीने तक 8.01%

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 18 महीने 1 दिन से 3 वर्ष (549 दिन से 3 वर्ष) 8.00%

इंडसइंड बैंक सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 2 वर्ष 1 माह से अधिक और 2 वर्ष 6 माह से कम- 8.25%
  • 2 वर्ष 6 माह से 2 वर्ष से 9 माह तक- 8.25%
  • 2 साल 9 महीने से 3 साल 3 महीने- 8.25%
  • 3 वर्ष 3 माह से से अधिक और 61 माह से कम- 8.00%

आरबीएल बैंक सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 453 से 459 दिन (15 महीने)- 8.30%
  • 460 से 724 दिन (15 महीने 1 दिन से 725 दिन से कम)- 8.30%
  • 725 दिन- 8.30%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीसीबी बैंक एफडी दर

  • 18 महीने से 700 दिनों से कम- 8.00%
  • 700 दिन- 8.00%
  • 700 दिनों से अधिक और 36 महीने से कम- 8.35%
  • 36 महीने- 8.35%
  • 36 महीने से 60 महीने तक- 8.10%
  • 60 महीने से 120 महीने तक- 8.10%

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 888 दिनों के लिए- 8.5%

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की सीनियर सिटिजन एफडी दर

  • 80 सप्ताह के लिए- 8.75%

ये भी पढ़ें-

SBI Loan EMI: स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, लोन लेकर गाड़ी-मकान का सपना पूरा करना हुआ महंगा

Sukanya Samriddhi Yojana: लाडली का भविष्य संवारना है तो इस सरकारी योजना में लगाएं पैसा, मिल रहा शानदार रिटर्न

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।