फ्री राशन से पेंशन तक, सब हो जाएगा बंद! घर बैठे अपडेट करें आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी जानकारी
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब घर बैठे ऐप के जरिए संभव है, जिससे सरकारी ...और पढ़ें

फ्री राशन से पेंशन तक, सब हो जाएगा बंद! घर बैठे अपडेट करें आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी जानकारी
HighLights
आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करें।
सरकारी योजनाओं और बैंक कार्यों के लिए नंबर अपडेट जरूरी।
बंद नंबर होने पर आधार केंद्र जाना पड़ सकता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) में पुराना या बंद हो चुका मोबाइल नंबर डाला है, तो आपके कई सारे काम रुक सकते हैं। बैंक से जुड़ा कोई काम हो या फिर सरकारी योजना (Government Schemes) का लाभ, आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर की वजह से सारी चीजें रुक सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप घर बैठे ये काम कैसे सुलझा सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड?
अगर आप भी अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको किसी भी ऑफिस चक्कर काटने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने फोन में ऑफिशियल Aadhaar App की मदद से ही कर सकते हैं। आधार पर नंबर अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने फोन (Android या iPhone) में ऑफिशियल Aadhaar App डाउनलोड करें।
- एप खोलकर अपनी पसंद की भाषा चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- नियम-शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करें।
- एप में इस्तेमाल होने वाली सही SIM चुनें और फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की स्कैनिंग) की प्रक्रिया पूरी करें।
- एप को सुरक्षित रखने के लिए 6 अंकों का एक नया PIN सेट कर लें, ताकि आगे आसानी से लॉगिन कर सकें।
- अब एप में लॉगिन करके Services वाले सेक्शन में जाएं और Mobile Number Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना नया चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। नए नंबर पर आए OTP से उसे वेरीफाई करें। इसके बाद फिर से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- तय फीस ऑनलाइन जमा करें और अपना आवेदन सबमिट कर दें।
क्या पुराने नंबर पर भी आएगा OTP?
ये चीज समझना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐप में उसी नंबर से रजिस्टर्ड हैं जो पहले आधार में था, तो नए नंबर पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से काम बन जाएगा। लेकिन अगर आपने एप में कोई दूसरा नंबर डाला है, तो UIDAI के नियमों के मुताबिक पुराने और नए दोनों नंबरों पर OTP आ सकता है।
साथ ही अगर पुराना नंबर है ही नहीं या फिर बंद है तो एप काम नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना ही पड़ेगा (हालांकि इसके लिए भी किसी कागज़-पत्तर या डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी)।
कितने दिन में नंबर होगा अपडेट?
एप्लीकेशन डालने के तुरंत बाद ही नंबर अपडेट नहीं होगा। UIDAI के हिसाब से इसमें 30 दिन तक का समय लग सकता है। इसका स्टेटस आप एप में ही ट्रैक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PF खाता धारकों के लिए बड़ी खबर: अब घर बैठे ऑनलाइन सुधारें नाम और जन्मतिथि, जानिए आसान तरीका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।