आधार से हट जाएगा पिता और पति का नाम! क्या है UIDAI का HoF नया नियम और एड्रेस अपडेट करने का तरीका?
Aadhaar Card Update:UIDAI ने आधार कार्ड में 'केयर ऑफ' विकल्प हटा दिया है, लेकिन अब पते में अभिभावक का नाम ...और पढ़ें

क्या आधार से हट जाएगा पिता और पति का नाम? जानें UIDAI का नया HoF नियम और एड्रेस अपडेट करने का नया तरीका
HighLights
UIDAI ने आधार से 'केयर ऑफ' विकल्प हटाया।
HoF आधारित पता अपडेट सुविधा शुरू की गई।
माता-पिता, पति-पत्नी HoF बन सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके आधार कार्ड में पते वाली जगह पर पिता, पति या किसी रिश्तेदार का नाम लिखा है, तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नए नियमों के तहत अब आधार कार्ड के एड्रेस (Update Address on Aadhaar Card) सेक्शन में 'Care of' (C/O) का ऑप्शन हटा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब आधार पर उनके पिता, पति और गार्जियन का नाम नहीं होगा क्या? आइए विस्तार से इन नए नियम को समझते हैं।
क्या है UIDAI का नया नियम?
UIDAI के इस नए नियम के हिसाब से अब एड्रेस सेक्शन में केयर ऑफ का ऑप्शन हटा दिया गया है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब अपने गार्जियन का नाम आधार पर नहीं जुड़वा पाएंगे। यदि आप अपने आधार कार्ड पर अपने पिता, माता, पति या फिर अन्य किसी अभिभावक का नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो इसके लिए एड्रेस के पहले ही अपने अभिभावक का नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको 'Family Member/HoF-based Address Update' (परिवार के मुखिया पर आधारित पता अपडेट) फीचर का इस्तेमाल करना होगा।
कौन बन सकता है Head of Family?
आप अपने परिवार के किसी भी पात्र सदस्य को घर का मुखिया चुन सकते हैं। इसमें माता-पिता, पति-पत्नी और कोई और रिश्तेदार भी शामिल हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप यहां पर अपने भाई या बहन का नाम परिवार के मुखिया के रूप में नहीं चुन सकते।
ऑनलाइन पता अपडेट करने का तरीका
अगर आप परिवार के मुखिया पर आधारित अपना पता अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ही ये काम कर सकते हैं। इसके लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in / myaadhaar.uidai.gov.in) या Aadhaar App की मदद ले सकते हैं।
एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस:
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Aadhaar App खोलें।
- लॉगिन करने के बाद 'Update Address' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- 'Head of Family (HoF) Based Address Update' ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- अपने उस परिजन (पिता/माता/पति आदि) का आधार नंबर दर्ज करें, जिन्हें आप HoF बना रहे हैं।
- इसके बाद दर्ज किए गए HoF के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक रिक्वेस्ट/OTP जाएगी। उनके अप्रूवल देते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: SIP ने फिर बनाया रिकॉर्ड, लेकिन डेट फंड्स के बाहर निकलते ही ₹1.33 लाख करोड़ घटा म्यूचुअल फंड का कुल AUM
