सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव? 30 सितंबर को बेटी के भविष्य पर होगा बड़ा फैसला!
SSY Big Update: सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों पर 30 सितंबर 2026 को बड़ा फैसला होगा, जिस पर देशभर ...और पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में होगा बदलाव! 30 सितंबर को बेटी के भविष्य पर होगा बड़ा फैसला
HighLights
सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दरों पर 30 सितंबर 2026 को होगा फैसला।
वर्तमान ब्याज दर 8.2% है, EEE टैक्स लाभ भी मिलता है।
वार्षिक ₹1.5 लाख निवेश पर बेटियों को भविष्य में बड़ा लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बेटियों के लिए बचत करने वाली सबसे प्रसिद्ध योजना, यानी कि सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) पर 30 सितंबर 2026 को बड़ा फैसला होने वाला है। सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Saving Scheme) की नई ब्याज दरों का एलान 30 सितंबर को करने जा रही है। ऐसे में देश भर के उन माता-पिता की नजरें इस फैसले पर टिकी हैं जिन्होंने अपनी बिटिया के लिए यहां पर निवेश किया है। आइए जानते हैं कि सरकार कल क्या फैसला ले सकती है।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के नाम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बचत योजना है। जहां पर निवेश करने से 8.2% का सालाना ब्याज मिलता है। ये योजना खासकर बेटियों के चलाई जाती है, जहां माता-पिता अपनी 10 साल तक की बेटी का अकाउंट खुलवा कर निवेश कर सकते हैं। इस योजना में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है, और 21 साल बाद अकाउंट से पैसा निकाला जा सकता है। बेटियों के भविष्य की पढ़ाई और शादी के लिए इस योजना को काफी अच्छा माना जाता है।
क्या बढ़ने वाली SSY की ब्याज दर?
हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि सरकार 30 सितंबर को क्या फैसला लेने वाली है। सरकार हर तिमाही में बचत योजनाओं की ब्याज दर को रिवाइज करती है। वहीं सरकार ने आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को SSY की ब्याज दरों में बदलाव किया था। 1 जनवरी 2024 से पहले SSY की ब्याज दर 8 फीसदी थी, जिसे बढ़ाकर 8.2% किया गया था।
कितना हो सकता है फायदा?
SSY में हर साल ₹1.5 लाख तक की राशि जमा की जा सकती है। ऐसे में अगर कोई हर साल ₹50000 का निवेश करता है तो 15 सालों में कुल निवेश ₹7.5 लाख होगा और 21 साल बाद जो पैसा मिलेगा वो ₹23.94 लाख से ज्यादा होगा। यानी कि कुल ₹7.5 लाख के निवेश पर आपको ₹23.94 लाख मिलेंगे जो आपकी बेटी की पढ़ाई या शादी में बहुत काम आएंगे।
EEE टैक्स बेनिफिट का फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना को देश में EEE (Exempt-Exempt-Exempt) टैक्स स्टेटस मिला हुआ है, जो इसे निवेशकों के बीच बेहद आकर्षक बनाता है। पुराने टैक्स रिजीम के तहत इस योजना में किए गए निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। जिसका मतलब है कि इस योजना से होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
