SSY Calculation: ₹12500 निवेश से बनेगा 70 लाख का फंड, इस स्कीम में करें इनवेस्ट और छोड़ दें बेटी के फ्यूचर की चिंता
Sukanya samriddhi yojana calculation: सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना ₹1.5 लाख के निवेश से बेटी के लिए ₹70 लाख से अधिक का फंड तैयार हो सकता है।
-1790759939639_m.webp)
बेटी की शादी की चिंता हो जाएगी खत्म!
HighLights
सालाना ₹1.5 लाख निवेश से बेटी के लिए ₹70 लाख का फंड।
8.2% सालाना ब्याज दर, सरकारी गारंटी वाली योजना है।
बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए टैक्स-फ्री लाभ मिलते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों (Investment options) में गिनी जाती है। अगर आप हर साल ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी तक आपकी बेटी के लिए करीब ₹70 लाख से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है। यही वजह है कि यह योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान करने वाली है। लेकिन इस स्कीम में फिलहाल करीब 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कंपाउंडिंग के जरिए निवेश को तेजी से बढ़ाता है।
कैसे बनेगा ₹70 लाख का फंड?
अगर आप हर साल ₹1.5 लाख यानी हर महीने 12,500 का निवेश 15 साल तक करते हैं, तो कुल निवेश ₹22.5 लाख होता है। लेकिन कंपाउंडिंग का कमाल यह है कि 21 साल में यही रकम बढ़कर करीब ₹70-72 लाख तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि कम निवेश में बड़ा फंड तैयार होता है। यही इस योजना की सबसे बड़ी ताकत है।
क्या खास है Sukanya Samriddhi Yojana में?
यह स्कीम खास तौर पर बेटियों के भविष्य जैसे पढ़ाई और शादी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। बता दें कि इसमें
- सालाना ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
- निवेश 15 साल तक करना होता है, लेकिन स्कीम 21 साल में मैच्योर होती है।
- 18 साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है।
- इस स्कीम में सबसे बड़ी बात है कि यह एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, यानी इसमें रिस्क बेहद कम है।
टैक्स में मिलेगा फायदा
दरअसल जनवरी-मार्च 2024 में इस स्कीम की ब्याज दरों को 8.0% से बढ़ाकर 8.2% किया गया था। इसके बाद पिछली 10 समीक्षाओं में इस स्कीम की ब्याह दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होता है तो यह लगातार 11वीं तिमाही तक स्थिर बने रहेंगे।
