कौन से हैं भारत के 8 सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट, कहीं आपका शहर भी इस लिस्ट में तो नहीं?
Furniture markets: यह लेख भारत के 8 प्रमुख फर्नीचर बाजारों की जानकारी देता है, जो दिल्ली से जोधपुर तक फैले ...और पढ़ें

नंबर 1 पर है दिल्ली का ये मार्केट जो छापता है करोड़ों रुपये! (ai photo)
HighLights
कीर्ति नगर, दिल्ली एशिया की फर्नीचर राजधानी है।
ओशिवारा, मुंबई एंटीक और कस्टम-मेड फर्नीचर के लिए प्रसिद्ध।
जोधपुर भारत का 'वुडन हैंडीक्राफ्ट हब' कहलाता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नया घर लेना हो या पुराने घर को नया लुक देना हो, सबसे पहला ख्याल फर्नीचर का ही आता है। एक शानदार सोफा, विंटेज डाइनिंग टेबल या एक मजबूत बेड पूरे घर की रौनक बदल सकता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि किफायती दाम में बेहतरीन क्वालिटी और ट्रेंडी डिजाइन वाला फर्नीचर कहां से खरीदें?
आइए देखते हैं कि देश के इन टॉप 8 फर्नीचर हब की लिस्ट में आपके शहर का नाम शामिल है या नहीं।
1. कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, दिल्ली
एशिया की फर्नीचर राजधानी, कीर्ति नगर में शानदार सोफे, मॉड्यूलर किचन, ऑफिस के लिए फर्नीचर और हाथ से बने लकड़ी के फर्नीचर मिलते हैं। इस विशाल बाजार में छोटे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, पारंपरिक कार्यशालाओं (Workshops) और ब्रांडेड शोरूम को मिलाकर 1,600 से अधिक दुकानें हैं। इस मार्केट में फर्नीचर लगभग 2000 रुपये से शुरु होकर 2,00,000 रुपये तक मिलते हैं।
2. अमर कॉलोनी, दिल्ली फर्नीचर मार्केट
अगर आपको विंटेज चीजें पसंद हैं, तो अमर कॉलोनी में आपको अपनी पसंद का फर्नीचर मिल सकता है। यहां अपसाइकल किया हुआ, एंटीक और रस्टिक लकड़ी का फर्नीचर मिलता है, जो दिखने में बहुत शानदार होता है और अच्छी कीमतों पर उपलब्ध है। दिल्ली के इस मार्केट में समाने के दाम लगभग 1000 रुपये से शुरु होते हैं। यहां लगभग 30 से 50 दुकानें हैं।
3. शाहबेरी फर्नीचर मार्केट, नोएडा
यह जगह फर्नीचर के होलसेल व्यापार के लिए जानी जाती है। यहां आपको बहुत ही किफायती दामों पर कई तरह के डिज़ाइन मिल सकते हैं। यह बाजार नोएडा का एक बहुत बड़ा और किफायती फर्नीचर बाजार है, जहां लगभग 100 से ज्यादा दुकानें और छोटी वर्कशॉप मौजूद हैं।
4. सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट, गुड़गांव
गुड़गांव का यह चहल-पहल वाला फर्नीचर मार्केट लकड़ी के बेड से लेकर मॉडर्न डाइनिंग सेट तक सब कुछ देता है। अपनी किफायती कीमतों और वैरायटी के लिए मशहूर यह जगह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का मिक्स चाहते हैं। गुड़गांव के इस बाजार में एक लाइन में सजी करीब 50 से 70 छोटी-बड़ी दुकानें हैं।
5. ओशिवारा फर्नीचर मार्केट
मुंबई का एक प्रमुख फर्नीचर मार्केट, ओशिवारा एंटीक, पुराने लकड़ी से बने (reclaimed) और कस्टम-मेड फर्नीचर के लिए मशहूर है। चाहे आपको कॉलोनियल स्टाइल पसंद हो या मॉडर्न लकड़ी का काम, यह मार्केट कला और उपयोगिता का बेहतरीन मेल है। ओशिवारा स्ट्रीट मार्केट, मुंबई एशिया का सबसे बड़ा फर्नीचर मार्केट है, जहां 500 से ज्यादा फर्नीचर की दुकानें हैं।
6. बाजीराव रोड
पुणे के सबसे पुराने फर्नीचर मार्केट में से एक, बाजीराव रोड पर ऐसी कई दुकानें हैं जहां नक्काशीदार लकड़ी के फर्नीचर से लेकर मॉड्यूलर वॉर्डरोब तक सब कुछ मिलता है। यह लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर फैला हुआ एक विशाल ओपन-मार्केट हब है। इस पूरी रोड पर 250 से अधिक छोटे-बड़े फर्नीचर डीलर्स और मैन्युफैक्चरर्स के शोरूम लाइन से बने हुए हैं।
7. बेगम बाजार, हैदराबाद
हैदराबाद के सबसे पुराने कमर्शियल हब में से एक, बेगम बाजार में फर्नीचर का एक व्यस्त बाजार भी है। यहां सागौन की लकड़ी की अलमारियों से लेकर सस्ती प्लास्टिक की कुर्सियों तक सब कुछ मिलता है। यह थोक खरीदारों और पारंपरिक फर्नीचर वालों के लिए बेस्ट है। बता दें इस मार्केट में 15,000 से ज्यादा खुदरा और थोक की दुकानें हैं।
8. जोधपुर, राजस्थान
लकड़ी के बेहतरीन और मजबूत फर्नीचर की बात हो और जोधपुर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इसे भारत का 'वुडन हैंडीक्राफ्ट हब' कहा जाता है। सॉलिड शीशम, सागौन (Teak) और आम की लकड़ी से बने राजस्थानी डिजाइन वाले फर्नीचर के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। राजस्थान के कुल हस्तशिल्प और फर्नीचर निर्यात में अकेले जोधपुर की हिस्सेदारी लगभग 60% है, और पूरे भारत के फर्नीचर निर्यात में इसकी हिस्सेदारी करीब 30% है।
तेजी से बढ़ते शहरीकरण, लोगों की खर्च करने लायक आय में बढ़ोतरी और ग्राहकों की बदलती जीवनशैली के कारण, भारतीय फर्नीचर बाजार के 2030 तक $39.72 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। 2022 में भारतीय फर्नीचर बाजार की वैल्यू लगभग US$ 23.12 बिलियन थी। 2024 में भारत के फर्नीचर बाजार की वैल्यू USD 27.23 बिलियन थी। यह मजबूत ग्रोथ शहरी और अर्ध-शहरी दोनों इलाकों में क्वालिटी, डिजाइन और फंक्शनैलिटी की ओर बढ़ते झुकाव को दिखाती है। 2025 में, भारत के फर्नीचर बाजार की वैल्यू US$6.19 बिलियन थी।
