सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD Vs SCSS: ₹10 लाख निवेश के लिए कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा बेहतर? कैलकुलेशन से समझें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:57 PM (IST)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटायरमेंट के बाद नियमित आय हेतु SCSS और बैंक FD की तुलना की गई है।

FD बनाम SCSS (AI Photo)

FD बनाम SCSS (AI Photo)

HighLights

  1. SCSS पर 8.2% ब्याज, बैंक FD पर 7.75%-8.25% मिलता है।

  2. SCSS में ₹30 लाख तक निवेश, बैंक FD में कोई सीमा नहीं।

  3. ₹10 लाख निवेश पर SCSS में ₹22,500 का अतिरिक्त लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और जमा पूंजी की सुरक्षा हर वरिष्ठ नागरिक की पहली प्राथमिकता होती है। सुरक्षित निवेश विकल्पों में दो सबसे लोकप्रिय नाम आते हैं 'सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fd)।

वर्तमान में जहां सरकारी योजना SCSS पर 8.2% की आकर्षक ब्याज दर मिल रही है, वहीं कई प्रमुख बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.75% से लेकर 8.25% तक का ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में बुजुर्ग निवेशकों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि अपनी पेंशन या रिटायरमेंट फंड को कहां लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

दोनों योजनाओं की मुख्य बातें

1. SCSS पर केंद्र सरकार द्वारा तय 8.2% वार्षिक ब्याज मिलता है, जिसकी समीक्षा हर तिमाही की जाती है। बैंक FD पर ब्याज दर बैंक और अवधि के हिसाब से तय होती है, जो फिलहाल 7.25% से 8.25% के बीच है।

2. SCSS में एक व्यक्ति अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश कर सकता है। वहीं, बैंक FD में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती।

3. SCSS की परिपक्वता (Maturity) अवधि 5 साल होती है, जिसे मैच्योरिटी के बाद 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। बैंक FD में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं।

रिटर्न का पूरा कैलकुलेशन

आइए समझते हैं कि ₹10 निवेश करने पर दोनों विकल्पों में कितनी नियमित आय और कुल रिटर्न मिलेगा।

SCSS में ₹10 निवेश का कैलकुलेशन

  • ब्याज दर: 8.2% सालाना
  • वार्षिक ब्याज: ₹82000
  • हर तिमाही मिलने वाली आय: ₹20,500
  • 5 साल में कुल ब्याज: ₹4,10,000
  • 5 साल बाद कुल रकम: ₹14,10,000

बैंक FD कैलकुलेशन

  • ब्याज दर: 7.75% से लेकर 8.25%
  • वार्षिक ब्याज: ₹77,500
  • हर तिमाही मिलने वाली आय: ₹19,375
  • 5 साल में कुल ब्याज: ₹3,87,500
  • 5 साल बाद कुल रकम: ₹13,87,500

इसमें साफ देखा जा सकता हैं कि ₹10 लाख के निवेश पर SCSS में बैंक FD की तुलना में 5 साल में ₹22,500 का अतिरिक्त ब्याज लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: NPS Calculation: 40 की उम्र से हर महीने सिर्फ ₹10,000 करें निवेश, कैलकुलेशन से समझें कितनी मिलेगी मासिक पेंशन?