सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS Calculation: 40 की उम्र से हर महीने सिर्फ ₹10000 करें निवेश, कैलकुलेशन से समझें कितनी मिलेगी मासिक पेंशन?

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 08:03 AM (IST)

NPS: अगर आप 40 की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू कर रहे हैं, तो NPS में हर महीने ₹10,000 का ...और पढ़ें

NPS में कितनी मिलेगी मासिक पेंशन (AI Photo)

NPS में कितनी मिलेगी मासिक पेंशन (AI Photo)

HighLights

  1. 40 की उम्र से NPS में ₹10,000 मासिक निवेश।

  2. 60 साल की उम्र तक ₹75.93 लाख का फंड तैयार।

  3. ₹15,187 मासिक पेंशन और ₹45.56 लाख एकमुश्त।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कई लोग अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते-करते रिटायरमेंट (Retirement) की प्लानिंग करने में लेट हो जाते हैं। अगर आप भी 40 की उम्र पार कर चुके हैं और अभी तक अपने बुढ़ापे के लिए कोई फंड नहीं बनाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अभी भी आपके पास 20 साल का समय है। रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम NPS सबसे बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है।

अगर आप 40 की उम्र से NPS में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपके पास 60 साल की उम्र में एक शानदार कॉपर्स तैयार हो जाएगा।

कैलकुलेशन से समझें पूरा गणित

  • निवेश की उम्र: 40 साल
  • प्रति माह निवेश: ₹10,000
  • निवेश की कुल अवधि: 20 साल (60 वर्ष की आयु तक)
  • 20 सालों में आपका कुल निवेश: ₹24,00,000 (24 लाख)
  • अनुमानित रिटर्न: 10% सालाना NPS में इक्विटी और डेट के मिश्रण पर ऐतिहासिक रूप से औसतन 9-11% का रिटर्न आसानी से मिल जाता है।
  • मैच्योरिटी पर कुल फंड: लगभग ₹75.93 लाख
  • यानी 20 सालों में आपके ₹24 लाख के निवेश पर लगभग ₹51.93 लाख सिर्फ वेल्थ गेन के तौर पर जुड़ेंगे।

रिटायरमेंट पर कितनी मिलेगी एकमुश्त रकम और पेंशन?

NPS का नियम है कि आप 60 साल की उम्र होने पर पूरा पैसा एक साथ नहीं निकाल सकते। आपको कुल फंड का अधिकतम 60% हिस्सा एकमुश्त निकालने की छूट मिलती है, जो पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। बाकी कम से कम 40% हिस्से से आपको किसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एन्युटी खरीदनी होती है।

40% एन्युटी के आधार पर पेंशन का कैलकुलेशन

  • कुल कॉपर्स: ₹75.93 लाख
  • निकासी नकद (60%) : लगभग ₹45.56 लाख
  • पेंशन के लिए एन्युटी फंड (40%): ₹30.37 लाख
  • अनुमानित एन्युटी रिटर्न (ब्याज दर): 6% सालान
  • हर महीने मिलेगी पेंशन: लगभग ₹15,187 प्रति माह

(नोट: अगर आप चाहें तो 40% की जगह 100% रकम भी एन्युटी में डाल सकते हैं। ऐसा करने पर आपको एकमुश्त रकम नहीं मिलेगी, लेकिन आपकी मासिक पेंशन बढ़कर करीब ₹37,965 हो जाएगी।)

यह भी पढ़ें: चीन की छाती पर गरजेगी 'मेड इन इंडिया' तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का 'जोरावर' टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं!