सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF Calculation: पत्नी या बच्चों के नाम से खोलें PPF अकाउंट, ₹3000, ₹5000 और ₹10000 के लिए देखें कैलकुलेशन

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:40 AM (IST)

पीपीएफ (PPF) एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जो बच्चों या पत्नी के नाम पर खोला जा सकता है, जिसमें 7.1% ...और पढ़ें

PPF Calculation: पत्नी या बच्चों के नाम से खोलें PPF अकाउंट, ₹3000, ₹5000 और ₹10000 के लिए देखें कैलकुलेशन

PPF Calculation: पत्नी या बच्चों के नाम से खोलें PPF अकाउंट, ₹3000, ₹5000 और ₹10000 के लिए देखें कैलकुलेशन

HighLights

  1. पीपीएफ 7.1% ब्याज दर के साथ सरकारी गारंटी वाला सुरक्षित निवेश।

  2. बच्चों या पत्नी के नाम पर पीपीएफ खाता खोलने के फायदे।

  3. ₹3000, ₹5000, ₹10000 वार्षिक निवेश पर मैच्योरिटी रिटर्न की गणना।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई हुई सेविंग्स सेफ (Safe Investment Options) हों और आगे चलकर तगड़ा रिटर्न भी दे। यही वजह है कि गारंटीड इन्वेस्टमेंट को सबसे भरोसेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों या वाइफ के नाम से सेफ इनवेस्टमेंट प्लान की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपको आज पीपीएफ (PPF) के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि अलग-अलग निवेश की रकम पर आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। 2

कितना मिलेगा ब्याज?

PPF यानी कि Public Provident Fund सरकारी गारंटी वाला सुरक्षित ऑप्शन है। नियमों के हिसाब से इसमें 7.1% का सालाना ब्याज मिलता है, जो 15 साल की लंबी लॉक-इन अवधि में कंपाउंडेड होता रहता है। इसमें कम से कम ₹500 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और एक साल में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ ₹1.5 लाख तक ही जमा कर सकते हैं। वहीं इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है।

कितनी रकम पर कितना रिटर्न?

सालाना निवेश 15 साल में कुल जमा सिर्फ ब्याज की कमाई
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम
₹3,000 ₹45,000 ₹36,364 ₹81,364
₹5,000 ₹75,000 ₹60,607 ₹1,35,607
₹8,000 ₹1,20,000 ₹96,971 ₹2,16,971
₹10,000 ₹1,50,000 ₹1,21,214 ₹2,71,214

क्यों खास है PPF?

  • पीपीएफ उन निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट है जो बिना किसी मार्केट रिस्क के सुरक्षा, शानदार रिटर्न और टैक्स बचत चाहते हैं।
  • इसमें निवेश की जाने वाली रकम, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा, तीनों पर एक भी रुपया टैक्स नहीं लगता।
  • इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आप सालभर में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।