PPF calculation: सिर्फ ₹11000 करें निवेश, 35 लाख का फंड होगा तैयार; कैलकुलेशन से समझिए कितने साल में बनेगा मोटा पैसा?
Public provident fund calculation: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जिसमें ₹11,000 मासिक निवेश कर कितना फंड बनेगा ये जानते हैं।
-1790835985695_m.webp)
सिर्फ ₹11000 करें निवेश, 35 लाख का फंड होगा तैयार
HighLights
₹11,000 मासिक निवेश से ₹35 लाख का फंड संभव।
PPF निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पूरी तरह टैक्स-फ्री।
15 साल की मैच्योरिटी अवधि, 7.1% वार्षिक ब्याज दर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में अगर कोई सरक्षित निवेश की तरफ मुड़ना चाहता है तो उसके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता है। इस सरकारी स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश, मिलने वाला ब्याज (PPF interest) और मैच्योरिटी का पूरा पैसा टैक्स-फ्री (EEE कैटेगरी) होता है। ऐसे में अगर आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेहतर हो सकता है।
आइए जानते हैं कि अगर कोई ₹11000 हर महीने निवेश करता है तो उससे लाखों का फंड में बनाने में कितने साल लगेंगे।
₹11,000 मासिक निवेश पर कितना बनेगा फंड?
अगर आप ₹11,000 लगातार हर महीने निवेश करते हैं तो मंथली निवेश ₹1,32,000 होगा। यानी कि 15 साल तक PPF में जमा करते है, तो कुल इन्वेस्टमेंट की रकम 11,000 X 12 X 15, यानी ₹19,80,000 रुपये होगी।
मौजूदा 7.1% ब्याज दर के हिसाब से इस पर करीब ₹16,00,024 ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह 15 साल पूरे होने पर मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹35,80,024 बन सकती है, जिसमें आपका इन्वेस्टमेंट और उस पर मिला ब्याज दोनों शामिल हैं।
PPF से जुड़ी बातें जाननी है जरूरी
1. टैक्स में 100% की छूट (EEE कैटेगरी)
पीपीएफ (PPF) निवेश की सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स-फ्री होना है। यह 'Exempt-Exempt-Exempt' (EEE) कैटेगरी में आता है। इसका मतलब है कि इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, हर साल मिलने वाला ब्याज और अंत में मिलने वाली 35 रुपये की पूरी मैच्योरिटी रकम भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगी।
2. 15 साल का लॉक-इन और 5 साल का एक्सटेंशन
Public provident fund खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अगर आपको लाखों का लक्ष्य हासिल करना है, तो 15 साल पूरे होने के बाद आपको इस खाते को बंद नहीं करना है। आप फॉर्म भरकर इसे 5-5 साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल तक आगे बढ़ा (Extend) सकते हैं।
3. निवेश की सीमा
PPF खाते में आप एक वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं।
4. मौजूदा ब्याज दर पर क्या अपडेट
वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए PPF के लिए ब्याज दरें का एलान हो चुका है। अगली तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों (Small Savings Schemes Interest Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। इसके साथ ही PPF पर फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज सालाना आधार पर कंपाउंड होता है, लेकिन इसकी गणना हर महीने खाते में मौजूद न्यूनतम बैलेंस, यानी कि महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिर तक, के हिसाब से होती है। यह ब्याज हर साल 31 मार्च को खाते में जमा किया जाता है
