सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, डॉलर भी इसके आगे भरता है पानी; अपने रुपये की हैसियत कितनी?

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:55 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Oct 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

World expensive currency: कुवैती दिनार दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है, जिसकी एक यूनिट की कीमत लगभग 310-312 भारतीय रुपये ...और पढ़ें

ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी (ai photo)

ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी (ai photo)

HighLights

  1. दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है कुवैती दिनार।

  2. एक कुवैती दिनार की कीमत 310-312 भारतीय रुपये।

  3. तेल अर्थव्यवस्था और केंद्रीय बैंक नीति से दिनार मजबूत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया की सबसे महंगी (expensive currency) करेंसी कौन-सी है, तो शायद ज्यादातर लोग डॉलर या पाउंड का नाम लेंगे। लेकिन एक्सचेंज रेट के हिसाब से दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली करेंसी कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar-KWD) है। 2026 में 1 यूनिट कुवैती दिनार की कीमत करीब 310-312 भारतीय रुपये के आसपास है। यानी अगर आपके पास 1,000 रुपये हैं, तो इसकी कीमत लगभग 3.2 कुवैती दिनार के बराबर होगी।

1 कुवैती दिनार की कीमत 300 रुपये से ज्यादा

ताजा रेट के मुताबिक 1 यूनिट KWD करीब 310.6 रुपये के बराबर था, जबकि 30 सितंबर को Wise पर यह करीब 311.8 रुपये दर्ज किया गया। विदेशी मुद्रा बाजार में रेट लगातार बदलता रहता है, इसलिए बैंक या मनी एक्सचेंज पर मिलने वाला वास्तविक रेट इससे थोड़ा अलग हो सकता है।

डॉलर के मुकाबले भी कुवैती दिनार की वैल्यू काफी ज्यादा है। हालिया आंकड़ों में 1 KWD करीब 3.23 अमेरिकी डॉलर के बराबर रहा है। इसका मतलब है कि 1 डॉलर खरीदने के लिए करीब 0.31 कुवैती दिनार की जरूरत पड़ती है।

आखिर इतना महंगा क्यों है कुवैती दिनार?

कुवैत की करेंसी की ऊंची वैल्यू के पीछे कई आर्थिक कारण हैं। इनमें देश की बड़ी तेल अर्थव्यवस्था, मजबूत विदेशी मुद्रा स्थिति और सरकार की एक्सचेंज रेट नीति महत्वपूर्ण हैं। कुवैत का केंद्रीय बैंक दिनार को प्रमुख कारोबारी साझेदार देशों की मुद्राओं की एक weighted basket से जोड़कर रखता है। इसका मकसद दिनार की सापेक्ष स्थिरता बनाए रखना और आयात से आने वाली महंगाई के असर को सीमित करना है।

Central Bank of Kuwait के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में डॉलर के मुकाबले कुवैती दिनार का औसत एक्सचेंज रेट करीब 306.4 फिल्स प्रति डॉलर रहा था। सितंबर 2026 में भी यह करीब इसी स्तर के आसपास रहा।

अब भारतीय रुपया कितना मजबूत?

भारतीय रुपये की तुलना अगर कुवैती दिनार से करें तो अंतर काफी बड़ा दिखाई देता है। करीब ₹311 = 1 KWD के हिसाब से देखें तो:

  • ₹100 =  0.32 KWD
  • ₹500 = 1.61 KWD
  • ₹1,000 = 3.22 KWD
  • 10,000 = 32.2 KWD

वहीं हाल के दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब ₹96 प्रति डॉलर के स्तर पर रहा है। 30 सितंबर 2026 को रुपया 95.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सितंबर में रुपये में करीब 0.7% की गिरावट दर्ज हुई।

इसलिए कुवैती दिनार के मुकाबले रुपया काफी कमजोर दिखाई देता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कमजोर है। किसी करेंसी की एक यूनिट की कीमत और देश की आर्थिक ताकत दो अलग-अलग चीजें हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: ₹2500 तक महंगे हुए सोना-चांदी, महीने के पहले दिन चढ़े दाम; आज क्या है रेट?