सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF Calculation: 18 की उम्र में ₹40 लाख और 60 की उम्र में ₹5 करोड़! ये सरकारी स्कीम बनाएगी करोड़पति; देखें कैलकुलेशन

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:23 PM (IST)

यह लेख बच्चों के भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए पीपीएफ में निवेश के महत्व को बताता है। इसमें ₹50,000 ...और पढ़ें

ये सरकारी स्कीम बनाएगी करोड़पति

ये सरकारी स्कीम बनाएगी करोड़पति

HighLights

  1. बच्चों के लिए पीपीएफ खाता: नवजात से किसी भी उम्र में खोलें।

  2. ₹1 लाख वार्षिक निवेश पर 18 साल में ₹36.76 लाख से अधिक।

  3. जल्दी निवेश से कंपाउंडिंग लाभ, 60 की उम्र तक करोड़ों का फंड।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर माता-पिता का सपना होता है कि अपने बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा दें और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करें। अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य (Child future) को लिए एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री (Tax free) निवेश की तलाश में हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

अगर आप भी अपने बच्चे के पैदा होते ही या उसके बचपन में ही उसके नाम पर PPF खाता खुलवा देते हैं, तो 18 साल का होते ही उसके पास एक बड़ी रकम जमा हो जाएगी। ऐसे में आइए कैलकुलेशन से समझते हैं कि हर साल ₹50,000 और ₹1 लाख का निवेश करने पर 18 साल में आपके बच्चे को कितना फंड मिल सकता है साथ ही 60 साल की उम्र तक यही PF कैसे ₹6.75 करोड़ का रिटायरमेंट कॉर्पस बन सकता है।

कैसे खोलते हैं बच्चे के नाम पीएफ खाता?

बता दें कि बच्चे के लिए पीपीएफ खाता खोलवाने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है। नवजात बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के बच्चे के नाम उसके पेरेंट्स बैंक (Bank) या पोस्ट ऑफिस (Post office) में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। लेकिन जब बच्चा 18 साल का (बालिग) हो जाएगा, तब खाता उसके नाम पर 'मेजर अकाउंट' के रूप में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके साथ ही PPF खाता 15 साल में मैच्योर होता है, जिसके बाद इसे 5-5 साल के टाइम पीरियड में आगे बढ़ाया जा सकता है।

₹1 लाख निवेश का कैलकुलेशन

  • सालाना निवेश : ₹1,00,000
  • मासिक निवेश : लगभग ₹8,340
  • 18 साल में कुल निवेश: ₹18,00,000
  • 18 साल में मिला ब्याज: ₹18,76,000
  • 18 साल पर कुल मैच्योरिटी फंड: ₹36.76 लाख से ज्यादा

60 साल की उम्र पर कॉर्पस यानी कुल फंड: अगर आप 50 साल तक इस निवेश को जारी रखते हैं तो आपकी कुल जमा राशि ₹50 लाख होगी, जिस पर करीब ₹4 करोड़ का ब्याज मिलेगा और आपका कुल फंड ₹4.50 करोड़ बन जाएगा।

₹50,000 निवेश का कैलकुलेशन

  • सालाना निवेश: ₹50,000
  • मासिक निवेश: लगभग ₹4,200
  • 18 साल में कुल निवेश: ₹9 लाख
  • 18 साल में मिला ब्याज: ₹9.38 लाख
  • 18 साल में मैच्योर फंड: ₹18.38 लाख से ज्यादा

60 साल की उम्र पर कॉर्पस: 50 साल तक निवेश करने पर 60 की उम्र में ₹2.25 करोड़ का बड़ा फंड तैयार हो जाता है।

जल्दी निवेश का मिलता है फायदा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए उतना अच्छा फायदा मिलता है। कम उम के निवेश पर पावर ऑफ कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

 यह भी पढ़ें: बिल्डर कर रहा है पजेशन देने में आनाकानी? जानिए RERA के वो नियम जो ब्याज समेत दिलाएंगे आपका पूरा पैसा वापस!