सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना चक्कर काटे घर बैठे ऐसे खुलेगा NPS खाता, PhonePe की इस नई सर्विस से दूर होगी रिटायरमेंट की टेंशन

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:08 PM (IST)

फोनपे ने 'तत्काल एनपीएस' सुविधा शुरू की है, जिससे अब यूजर्स घर बैठे मात्र ₹250 से अपना नेशनल पेंशन सिस्टम ...और पढ़ें

बिना चक्कर काटे घर बैठे ऐसे खुलेगा NPS खाता, PhonePe की इस नई सर्विस से दूर होगी रिटायरमेंट की टेंशन

बिना चक्कर काटे घर बैठे ऐसे खुलेगा NPS खाता, PhonePe की इस नई सर्विस से दूर होगी रिटायरमेंट की टेंशन

HighLights

  1. फोनपे पर मात्र ₹250 से NPS खाता खोलें।

  2. तत्काल एनपीएस सुविधा, पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया।

  3. मौजूदा KYC से बिना कागजों के खाता खुलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी भविष्य के लिए रिटायरमेंट (Retirement Planning) की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। पेमेंट एप फोनपे से अपने यूजर्स के लिए एक धांसू फीचर लॉन्च किया है, जहां अब आप फोनपे से ही महज ₹250 की शुरुआती रकम के साथ अपना NPS (National Pension System) अकाउंट खोल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका प्रोसेस क्या होगा।

बिना कागजों के ऐसे खुलेगा खाता

फोनपे ने तत्काल एनपीएस (Tatkal NPS) नाम से इस नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी पहले से मौजूद और वेरिफाइड केवाईसी डिटेल्स का ही इस्तेमाल कर लिया जाएगा। यानी कि यहां आपको कोई नया कागज अपलोड करने या लंबी-चौड़ी केवाईसी (KYC) प्रक्रिया से गुजरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इसके बाद आपके अकाउंट की पुष्टि ओटीपी के जरिए हो जाएगी और पूरा प्रोसेस डिजिटल होगा। यानी कि आपको किसी भी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

कैसे खुलेगा NPS खाता?

अगर आप भी फोनपे के जरिए एनपीएस खाता खोलना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें।
  • इसके सर्च बार में जाकर NPS टाइप करें।
  • अब नेशनल पेंशन स्कीम के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद 'स्टार्ट पेंशन अकाउंट जर्नी' (Start Pension Account Journey) पर टैप करें।
  • अब अपने उस बैंक खाते को चुनें जो फोनपे से लिंक है और OTP के जरिए इसे वेरिफाइड करें।
  • इसके बाद अपनी शुरुआती जमा राशि (Initial Contribution) दर्ज करें।

Note: आप इस खाते की शुरुआत कम से कम ₹250 की रकम से कर सकते हैं।

जैसे ही आप पेमेंट पूरा करेंगे तो आपका PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) जनरेट हो जाएगा। यही नंबर आपके एनपीएस खाते की मुख्य पहचान होगा।

किसे मिलेगा इसका फायदा?

फोनपे की इस नई सर्विस से उन लोगों को बहुत आसानी होगी जो कम पैसों से अपने बुढ़ापे या रिटायरमेंट के लिए बचत करना चाहते हैं। खासतौर पर नौकरी की शुरुआत करने वाले युवा, फ्रीलांसर्स, गिग वर्कर्स (डिलिवरी बॉय, कैब ड्राइवर आदि) और छोटे कारोबार से जुड़े लोग इस सुविधा का आसानी से फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Jio IPO: किस भाव पर होगी लिस्टिंग, हर शेयर पर कितना मुनाफा संभव? एक्सपर्ट्स ने बताया लॉन्ग टर्म टारगेट