सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UMANG ऐप नहीं कर रहा काम? तो ना ले टेंशन, घर बैठे मिनटों में चेंक करें बैलेंस और निकालें पैसा; ये रहा पूरा प्रोसेस

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:57 PM (IST)

UMANG ऐप में तकनीकी दिक्कत आने पर भी आप EPFO के आधिकारिक पोर्टल से अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं और पैसे निकाल सकते हैं।

Umang ऐप नहीं कर रहा काम?

Umang ऐप नहीं कर रहा काम?

HighLights

  1. UMANG ऐप की दिक्कत पर EPFO पोर्टल का उपयोग करें।

  2. UAN और पासवर्ड से पासबुक व बैलेंस आसानी से देखें।

  3. ऑनलाइन क्लेम करें और उसकी स्थिति ट्रैक करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) की रकम काफी अहम होती है। कर्मचारी अक्सर अपना पीएफ बैलेंस चेक करने, पासबुक देखने और जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर ऐप में तकनीकी दिक्कत आ रही है और आपका काम अटक गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO के आधिकारिक पोर्टल के जरिए भी आप PF से जुड़े काम कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें EPF पासबुक और बैलेंस

  • UMANG ऐप पर EPFO की सेवाओं में दिक्कत आने पर सदस्य आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक EPFO पासबुक पोर्टल⁠ खोलें।
  • अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद संबंधित Member ID चुनें।
  • अब आप खाते में जमा रकम, कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान और जमा ब्याज का विवरण देख सकते हैं।

PF का पैसा निकालने के लिए क्या करना होगा?

पीएफ निकालने के लिए EPFO के मेंबर पोर्टल⁠ पर जाएं। यहां UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद ऑनलाइन क्लेम का विकल्प चुनें और अपनी पात्रता के अनुसार उपलब्ध क्लेम का प्रकार चुनें। मांगी गई जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।

क्लेम करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका UAN एक्टिव है और जरूरी KYC पूरी है। आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने पर आवेदन अटक सकता है। अगर प्रक्रिया के दौरान आधार आधारित OTP मांगा जाता है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

क्लेम किया, लेकिन पैसा नहीं आया तो?

ऑनलाइन क्लेम सबमिट करने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध क्लेम स्टेटस विकल्प से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन जमा करने का मतलब यह नहीं है कि पैसा तुरंत बैंक खाते में आ जाएगा। क्लेम के निपटारे में समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: ₹2248 करोड़ का महा-दान: आखिर नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन के पास कहां से आता है पैसा? 9.7 करोड़ लोगों की मदद का दावा