सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS Calculation: रिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹20,000 की मासिक पेंशन? बस समझ लीजिए NPS का ये सीक्रेट गणित

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:08 PM (IST)

NPS: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के जरिए रिटायरमेंट के बाद ₹20,000 मासिक पेंशन पाने का गणित समझाया गया है। इसमें ...और पढ़ें

समझ लीजिए NPS का ये सीक्रेट गणित (AI PHOTO)

 समझ लीजिए NPS का ये सीक्रेट गणित (AI PHOTO)

HighLights

  1. NPS से रिटायरमेंट के बाद ₹20,000 मासिक पेंशन कैसे पाएं।

  2. ₹1 करोड़ का कॉर्पस बनाने के लिए आवश्यक मासिक निवेश जानें।

  3. कम उम्र से निवेश कर चक्रवृद्धि ब्याज का अधिकतम लाभ उठाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अक्सर हम अपने भविष्य और बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि अगर आप रिटायरमेंट (Retirement के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते और हर महीने एक फिक्स इनकम चाहते हैं, तो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से बेहतरीन और सुरक्षित टूल और कोई नहीं हो सकता।

अगर आपका लक्ष्य है कि 60 साल की उम्र के बाद आपके बैंक खाते में हर महीने ₹20,000 खटाखट आते रहें, तो आपको आज से ही एक सटीक गणित के साथ निवेश शुरू करना होगा। आइए समझते हैं कि इस टारगेट को हासिल करने के लिए आपको कितना कॉर्पस (फंड) चाहिए और हर महीने कितने रुपये का निवेश करना होगा।

NPS के नियम

कैलकुलेशन समझने से पहले NPS के 2 सबसे जरूरी नियम जान लीजिए:
1. मैच्योरिटी (Maturity): NPS अकाउंट 60 साल की उम्र में मैच्योर होता है।
2. पैसा निकालने का नियम (Withdrawal Rule): 60 साल की उम्र में आप कुल फंड का अधिकतम 60% हिस्सा एकमुश्त (lump sum) निकाल सकते हैं, जो पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। बाकी बचा 40% हिस्सा आपको एन्युटी (Annuity - पेंशन प्लान) खरीदने में लगाना होता है, जिससे आपको हर महीने पेंशन मिलती है।

₹20,000 की मासिक पेंशन पर कितना फंड?

अगर हम यह मान लें कि एन्युइटी पर आपको 6% का सालाना रिटर्न मिलेगा, तो ₹20,000 की मासिक पेंशन (यानी ₹2.40 लाख सालाना) पाने का गणित कुछ इस तरह बैठेगा:

1. पेंशन के लिए जरूरी एन्युइटी फंड: ₹40 लाख (₹40 लाख का 6% = ₹2.40 लाख सालाना)
2. कुल कॉर्पस (Total Fund) का टारगेट: ₹1 करोड़

यानी जब आपके पास 1 करोड़ रुपये का टोटल कॉर्पस होगा, तब आप 40 लाख रुपये एन्युइटी में डालकर हर महीने ₹20,000 की पेंशन फिक्स कर सकते हैं। बाकी बचे 60 लाख रुपये आपको नकद एकमुश्त मिल जाएंगे।

अगर आप अपने NPS का पूरा 100% फंड पेंशन बनाने के लिए एन्युटी में झोंक देते हैं, तो आपको मात्र ₹40 लाख का एन्युटी कॉर्पस चाहिए। लेकिन अगर आप ₹24 लाख (40%) कैश भी निकालना चाहते हैं और ₹40 लाख एन्युटी में रखना चाहते हैं, तो आपको ₹60 से ₹65 लाख का कुल एन्युटी-आधारित फंड बनाना होगा।

1 करोड़ का कॉपर्स बनाने के लिए कितना निवेश करें?

निवेश शुरू करने की उम्र 60 साल तक निवेश
1 करोड़ के लिए मासिक निवेश
25 साल 35 साल ₹2,630 प्रति माह
30 साल 30 साल ₹4424 प्रति माह
35 साल 25 साल ₹7,536 प्रति माह
40 साल 20 साल ₹13168 प्रति माह

ध्यान दें: आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का फायदा उतना ही जबरदस्त मिलेगा। 25 साल की उम्र में शुरू करने पर आपको हर महीने सिर्फ 2600 रुपये बचाने होंगे।

 यह भी पढ़ें: एलन मस्क को टक्कर देने की तैयारी! Agnikul को मिले ₹200 करोड़, अब भारत बनाएगा रीयूजेबल 'अग्निबाण' रॉकेट