UPI से गलत आदमी को चले गए ₹11000, अब कैसे मिलेंगे? MyUPI से चुटकियों में मिलेगा समाधान!
NPCI ने MyUPI नामक एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो UPI से संबंधित सभी समस्याओं का एक ही जगह ...और पढ़ें

UPI से गलत आदमी को चले गए ₹11000, अब कैसे मिलेंगे? MyUPI से चुटकियों में मिलेगा समाधान!
HighLights
NPCI ने MyUPI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, UPI समस्याओं का समाधान।
अटके भुगतान, धोखाधड़ी, ऑटोपे प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध।
सुरक्षा स्विच, AI सहायता, लेनदेन ट्रैकिंग भी शामिल।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी चाय की टपरी से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह यूपीआई (UPI Payment) से ही पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। NPCI ने एक कमाल का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां आप यूपीआई से जुड़ी हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि पैसे अटकने के मामले में ये कैसे मदद करेगा।
NPCI ने क्या लॉन्च किया?
NPCI ने MyUPI (https://www.upihelp.npci.org.in/issue) के नाम से एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां आपको आपके यूपीआई से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह मिल सकती है। यूपीआई से जुड़ी समस्या के लिए अब आपको यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ एक जगह पर ही अपने सारे यूपीआई के बारे में ट्रैक रख पाएंगे।
MyUPI में क्या-क्या खास मिलेगा?
MyUPI को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी आम यूजर को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग बैंकों या कस्टमर केयर के चक्कर न काटने पड़ें। इसमें दिए गए 8 प्रमुख फीचर्स सीधे आपकी जेब और सुरक्षा से जुड़े हैं:
- Safety Switch (इमरजेंसी में तुरंत पेमेंट रोकें): अगर आपका फोन कहीं खो जाए या किसी फ्रॉड का शक हो, तो इस फीचर की मदद से आप तुरंत अपने बैंक खातों पर UPI पेमेंट सर्विस को रोक (ब्लॉक) सकते हैं।
- Ask AI (सवालों के तुरंत समाधान): UPI से जुड़ा कोई भी नियम, तकनीकी समस्या या डाउट हो, तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद AI असिस्टेंट से सीधे सवाल पूछकर तुरंत जवाब पा सकते हैं।
- Pay Safe (पैसे भेजने से पहले पुष्टि): अनजाने में किसी गलत शख्स या फ्रॉड अकाउंट में पैसा न चला जाए, इसके लिए यह टूल पैसे ट्रांसफर करने से पहले प्राप्तकर्ता (Payee) के बारे में जरूरी वेरिफिकेशन और जानकारी देता है।
- Complaints: अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो गया है या पैसे कटकर अटक गए हैं, तो यहीं से सीधे शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें यूजर सबूत (स्क्रीनशॉट या रेफरेंस) अपलोड कर सकते हैं और अपनी कंप्लेंट का रियल-टाइम स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- UPI Autopay: ओटीटी प्लेटफॉर्म, ईएमआई या बिल पेमेंट्स के लिए सेट किए गए रिकरिंग (बार-बार होने वाले) पेमेंट्स को आप अपनी मर्जी से कभी भी पॉज (रोक), दोबारा शुरू या कैंसल कर सकते हैं।
- Transactions: अलग-अलग ऐप्स में जाकर पासबुक खंगालने की जरूरत नहीं है। यहां पिछले 60 दिनों के सभी ट्रांजैक्शन की पूरी लिस्ट फिल्टर ऑप्शन के साथ एक ही जगह मिल जाएगी।
- UPI number (मोबाइल लिंकिंग मैनेजमेंट): आपका मोबाइल नंबर किस बैंक अकाउंट से लिंक है, उसे यहां आसानी से देखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उस लिंक को हटाया (Delete) भी जा सकता है।
- Repeat a payment: जिस व्यक्ति या दुकानदार को आप पहले पैसे भेज चुके हैं, उसे बिना दोबारा नंबर या क्यूआर कोड ढूंढे सीधे एक क्लिक में फिर से पेमेंट कर सकते हैं।
ऐसे में अब अगर कभी भी आपका पैसा अटकता है या फिर आप किसी ऑटोपे के बारे में भूल जाते हैं, तो MyUPI पर आपको सारी डिटेल्स मिल सकती हैं।
