सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITR Refund अटका? Section 245 का नोटिस आया तो समझिए पैसा कट सकता है! जानिए कैसे बचाएं अपना रिफंड

Published: Thu, 09 Jul 2026 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:49 PM (IST)

ITR 2026: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद अगर आपको सेक्शन 245 का नोटिस मिला है, तो आपका रिफंड अटक ...और पढ़ें

ITR section 245 का आया नोटिस?

ITR section 245 का आया नोटिस?

HighLights

  1. सेक्शन 245 नोटिस से ITR रिफंड में कटौती संभव।

  2. पुराने बकाया टैक्स के कारण रिफंड एडजस्ट होता है।

  3. 30 दिन में इनकम टैक्स पोर्टल पर जवाब दें।

नई दिल्ली : इनकम टैक्स रिटर्न ( ITR) भरने के बाद अगर आप रिफंड का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच Section 245 Notice मिल जाए, तो सावधान हो जाइए। इसका सीधा मतलब है कि आपका Income Tax Refund अटक सकता है उसमें कटौती हो सकती है।

क्या होता है Section 245 नोटिस?

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 245 के तहत आयकर विभाग को यह अधिकार है कि अगर किसी टैक्सपेयर्स पर पुराने असेसमेंट ईयर का कोई बकाया टैक्स (Outstanding Demand) है, तो वह मौजूदा साल के रिफंड के उस बकाया के खिलाफ एडजस्ट कर सकता है।
यानी अगर आपने पिछले सालों में कोई टैक्स नहीं चुकाया या डिमांड पेंडिंग (ITR Refund Delay) है, तो इस साल मिलने वाला रिफंड सीधे उसी में समायोजित हो जाएगी।

क्यों रोका या काटा जाता है ITR Refund?

रिफंड पर रोक या कटौती के पीछे कुछ बड़े कारण हैं:

1. पुराने टैक्स का बकाया रह जाना।
2. गलत ITR फाइलिंग या मिसमैच होना।
3.TDS/ टैक्स क्रेडिट में अंतर मिलना।
4. असेसमेंट के बाद बनी नई डिमांड
ऐसे मामलों में आयकर विभाग पहले नोटिस भेजता है और फिर तय प्रक्रिया के तहत रिफंड एडजस्ट करता है।

नोटिस मिलने के बाद क्या करें?

Section 245 का नोटिस मिलने पर इसे नजरअंदाज करना भारी गलती हो सकती है। टैक्सपेयर्स को आमतौर पर 30 दिन के भीतर जवाब देना होता है। ऐसे में आप इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर:

* “Response to Outstanding Demand” सेक्शन खोलें
* डिमांड को Accept (स्वीकार) या Disagree (अस्वीकार) करें
अगर आप डिमांड से सहमत हैं, तो रिफंड उसी में एडजस्ट हो जाएगा। अगर असहमत हैं, तो आपको जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ जवाब देना होगा।

कब पूरा रिफंड हो जाता है जीरो?

कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि टैक्सपेयर्स को पूरा रिफंड मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन Section 245 Adjustment के बाद खाते में कुछ भी नहीं आता। अगर बकाया टैक्स ज्यादा है, तो पूरा रिफंड कट सकता है लेकिन बाकी रकम आपको अलग से चुकानी पड़ सकती है।

 Section 245 का नोटिस डराने वाला जरूर लग सकता है, लेकिन यह एक तय प्रक्रिया का हिस्सा है। सही समय पर जवाब देकर और अपने टैक्स रिकॉर्ड को अपडेट रखकर आप अपने ITR Refund को बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी की चिंता खत्म! हर महीने जमा करें सिर्फ 12000 , SSY स्कीम से तैयार होगा 70 लाख का बड़ा फंड