सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Retirement Plan: कहां लगाएं ₹50 लाख? रिटायरमेंट के बाद सिर्फ FD के भरोसे ना रहे; अपनाएं यह स्मार्ट फॉर्मूला!

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM (IST)

SCSS vs FD vs Mutual Fund: ₹50 लाख के रिटायरमेंट फंड को लंबे समय तक चलाने और स्थिर आय के ...और पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद कहां लगाएं ₹50 लाख? (ai photo)

रिटायरमेंट के बाद कहां लगाएं ₹50 लाख? (ai photo)

HighLights

  1. रिटायरमेंट फंड को लंबे समय तक चलाने के लिए विविधीकरण महत्वपूर्ण है।

  2. SCSS, FD और म्यूचुअल फंड का संयोजन सबसे बेहतर रणनीति है।

  3. म्यूचुअल फंड से SWP महंगाई से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: ₹50 लाख का रिटायरमेंट फंड (Retirement fund) सुनने में बड़ा लगता है, लेकिन असली चुनौती इसे लंबे समय तक चलाना और हर महीने स्थिर आय बनाना है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरा पैसा एक ही जगह लगाने के बजाय अलग-अलग विकल्पों में बांटना ज्यादा समझदारी भरा कदम होता है।

कहां लगाएं रिटायरमेंट के बाद ₹50 लाख?

रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम के लिए तीन बड़े विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), और म्यूचुअल फंड ( Mutual Fund) का कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर रणनीति मानी जाती है। इस मॉडल में सुरक्षा, स्थिर आय और ग्रोथ तीनों का बैलेंस बनता है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)

सबसे पहले सुरक्षित आय के लिए SCSS को मजबूत आधार माना जाता है। इसमें सरकार की गारंटी के साथ करीब 8% से ज्यादा ब्याज मिलता है। उदाहरण के तौर पर अगर ₹30 लाख SCSS में लगाए जाएं, तो हर महीने करीब ₹20,000 तक का इनकम मिल सकती है।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

इसके बाद FD को सेकेंड लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। बैंक एफडी कम जोखिम वाला विकल्प है, जहां नियमित ब्याज के जरिए स्थिर कैश फ्लो मिलता है। हालांकि इसकी ब्याज दर SCSS से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन यह निवेश को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

म्यूचुअल फंड ( Mutual Fund)

वहीं, लंबी अवधि में महंगाई से लड़ने के लिए म्यूचुअल फंड जरूरी भूमिका निभाते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कुल फंड का 20-25% हिस्सा इक्विटी या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में लगाया जाए और वहां से Systematic Withdrawal Plan (SWP) के जरिए हर महीने पैसा निकाला जाए। इससे निवेश बढ़ने का मौका भी मिलता है और नियमित इनकम भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: PC Jeweller के शेयर में 9% का उछाल, मुनाफे में 58% की छलांग; निवेशकों का पैसा हुआ डबल