EMI Reduce Tips: सैलरी आते ही EMI में हो जाती है साफ? अपनाएं 'बैलेंस ट्रांसफर' का फॉर्मूला, तुरंत घटेगी किस्त!
यह लेख ईएमआई के बोझ को कम करने के प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डालता है, जो अक्सर वित्तीय तनाव का ...और पढ़ें

EMI Reduce Tips सैलरी आते ही EMI में हो जाती है साफ अपनाएं 'बैलेंस ट्रांसफर' का फॉर्मूला, तुरंत घटेगी किस्त!
HighLights
बैंक से ब्याज दर कम करवाने का प्रयास करें।
अंतिम विकल्प के रूप में ऋण अवधि बढ़ाएं।
कम ब्याज दर के लिए बैलेंस ट्रांसफर पर विचार करें।
नई दिल्ली। महीने की 1 तारीख आते ही क्या आपके दिल की धड़कनें भी बढ़ जाती हैं? सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होने का मैसेज बाद में आता है, और EMI कटने का नोटिफिकेशन पहले तैयार रहता है। अगर आपकी आधी से ज्यादा सैलरी लोन की किस्तें (EMI) चुकाने में ही साफ हो रही है और बाकी का महीना तंगी में काटना पड़ रहा है, तो अब टेंशन छोड़िए। आज आपको ईएमआई कम करने के सबसे असरदार तरीके बताएंगे।
दरअसल हम जरूरत पड़ने पर कोई भी चीज ईएमआई पर उठा लेते हैं, पर जब उसे चुकाने की बारी आती है तो फिर हम उसे मैनेज नहीं कर पाते हैं। ईएमआई पर खरीदारी करना या लोन काफी आसान है, लेकिन उसे चुकाना काफी ही ज्यादा कठिन है।
कैसे कम कर सकते हैं ईएमआई?
अगर आपको हर महीने दी जाने वाली ईएमआई ज्यादा लग रही है या फिर उसे भरने में लेट हो जाते हैं तो आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। ऐसे में इस सबसे बचने के लिए आप बैंक के पास जाकर अपनी समस्या बताएं, बैंक आपकी समस्या का हल बता सकता है। बैंक जाते ही सबसे पहला सवाल ये पूछिए कि क्या आपके लोन पर चल रहा ब्याज रेट कम हो सकता है? अगर बैंक मान जाता है, तो बिना देर किए इसे तुरंत कम करवा लें। ब्याज दर घटते ही आपकी हर महीने की EMI अपने आप कम हो जाएगी।
अगर बैंक ब्याज दर कम करने से मना कर दे, तो उन्हें अपनी असली फाइनेंशियल प्रॉब्लम बताएं। बैंक से कहें कि वो आपके लोन की अवधि को थोड़ा बढ़ा दे। मान लीजिए आपका लोन 5 साल का है, तो उसे 7 साल करवा लें। इससे हर महीने जाने वाली किस्त की रकम छोटी हो जाएगी। लेकिन याद रखें लोन का टाइम बढ़वाने का मतलब ये नहीं है कि बैंक आपका पैसा माफ कर रहा है। बैंक बस आपके लोन को 1-2 साल आगे खिसका देता है। इससे हर महीने की EMI तो कम हो जाएगी, लेकिन कुल मिलाकर आपको ब्याज ज्यादा भरना पड़ेगा। इसलिए इस विकल्प का इस्तेमाल तभी करें जब कोई और रास्ता न बचा हो।
बैलेंस ट्रांसफर से होगी मदद
अगर आपका मौजूदा बैंक बहुत ज्यादा ब्याज वसूल रहा है और किसी तरह की मदद करने को तैयार नहीं है, तो आप अपने लोन को किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवा सकते हैं। कई बैंक कम ब्याज दर पर 'लोन शिफ्टिंग' का ऑफर देते हैं। हालांकि, दूसरे बैंक में जाने से पहले वहां की प्रोसेसिंग फीस के बारे में अच्छे से पता कर लें, कहीं ऐसा न हो कि फायदे से ज्यादा खर्चा ट्रांसफर करने में ही हो जाए।
EMI भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
- अगर पहले से ही एक लोन चल रहा है, तो जब तक वो खत्म न हो जाए, दूसरा लोन न लें। एक और लोन मतलब एक और EMI का सिरदर्द।
- क्रेडिट कार्ड से EMI कभी न भरें, ये दलदल में कूदने जैसा है। क्रेडिट कार्ड से लोन की EMI चुकाना आपको बहुत भारी कर्ज के जाल में फंसा सकता है।
- तारीख न भूलें, वक्त पर भरें, EMI चुकाने में एक दिन की भी देरी हुई तो बैंक भारी-भरकम फाइन ठोक देगा। साथ ही आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो जाएगा, जिससे भविष्य में कभी लोन नहीं मिलेगा।
- अगर किसी महीने पैसे की दिक्कत है या EMI नहीं भर पा रहे हैं, तो भागने या छिपने के बजाय सीधे बैंक जाकर बात करें। बैंक वाले कोई न कोई बीच का रास्ता जरूर निकाल लेंगे।
- हमेशा पहली प्राथमिकता ब्याज दर कम करवाने को दें। जब बिल्कुल भी रास्ता न बचे, तभी लोन की अवधि बढ़वाकर EMI कम करवाएं।
ये भी पढ़ें: Top 5 Mutual Funds: SIP के लिए बेस्ट हैं ये 5 म्यूचुअल फंड्स, 3 साल में दिया 23% तक का रिटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।