आधार कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 1 मिनट में होगा काम; फटाफट जाने पूरा प्रोसेस
Aadhar card download: यह लेख ई-आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताता है, जो भौतिक कार्ड का डिजिटल रूप है।

आधार कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
HighLights
ई-आधार भौतिक कार्ड का डिजिटल रूप, हर जगह उपयोगी।
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड करें।
आधार नंबर या VID से OTP द्वारा सुरक्षित डाउनलोड प्रक्रिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar card) की जरूरत हर वक्त हो जाती है। फिर चाहे कोई सरकारी काम हो या बैंक में खाता खुलाना हो। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हमारे पास फिजिकल आधार कार्ड मौजूद हो। ऐसे में ई-आधार आपके काम आ सकता है।
अब यहां सबसे बड़ा मसला ये है कि ऑनलाइन कैसे आधार कार्ड आप डोउनलोड कर सकते हैं? आइए आपकी ये समस्या आज दूर कर देते हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि ई-आधार क्या होता है?
क्या होता है e-Aadhaar?
ई-आधार एक तरह से फिजिकल आधार कार्ड की डिजिटल फॉर्म है। अब आपको आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए इसे हर वक्त जेब पर लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। ये आप PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भी आधार नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI जारी करती है। ई-आधार पर नाम, पता और अन्य डिटेल्स और QR कोड दिया जाता है। आइए अब जानते हैं कि आप इसे कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते (How to download Aadhar card) हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
अगर आप ई-आधार डाउनलोड करना चाहते हैं तो बस करें ये काम।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको डाउनलोड आधार का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 3- अब इसे डाउनलोड करने के लिए आपको आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी (VID) में से कोई एक दर्ज करना होगा।
स्टेप 4- फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
स्टेप 5- इसके बाद सैंड ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 6- ये OTP आपको आधार से लिंक मोबाइल पर मिलेगा। इसे वेबसाइट पर दर्ज कर दें।
स्टेप 7- इसके बाद आपका ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा। ये आप मोबाइल पर फाइल ऑप्शन पर देख सकते हैं।
