सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार से कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है? UIDAI ने दिया जवाब, ये रहा घर बैठे चेक करने का पूरा प्रोसेस

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:33 PM (IST)

Aadhaar card: यूआईडीएआई ने बताया है कि आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, यह जानने के लिए ...और पढ़ें

आधार पर कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है?

आधार पर कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है?

HighLights

  1. आधार से लिंक मोबाइल नंबर जानने के लिए UIDAI पोर्टल का उपयोग करें।

  2. MyAadhaar पोर्टल पर मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन सुविधा उपलब्ध है।

  3. दर्ज मोबाइल नंबर आधार रिकॉर्ड में सत्यापित है या नहीं, जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhaar Card) में कौन-सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, यह जानना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। खासरकर तब, जब लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे नंबर बदल चुके हों या एक से ज्यादा मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए जा रहे हों। ऐसे में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पता करने के लिए UIDAI ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी दी है।

UIDAI ने यूजर को क्या बताया?

दरअसल, एक यूजर ने UIDAI से पूछा कि उसके आधार कार्ड के साथ कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है। इसके जवाब में UIDAI ने MyAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके लिए आधिकारिक लिंक भी साझा किया गया है।

इस सुविधा की मदद से यूजर यह जांच सकता है कि उसके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर आधार के रिकॉर्ड में पहले से वेरिफाई है या नहीं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस प्रक्रिया से पूरा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सीधे सामने आने की गारंटी नहीं है।

आधार से मोबाइल नंबर चेक करने के लिए क्या करें?

अगर आपको भी अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को लेकर संदेह है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।

1. सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: https://myaadhaarbeta.uidai.gov.in/verify-email mobile/en/mobile
2. यहां अपना आधार नंबर यानी UID दर्ज करें।
3. इसके बाद उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें, जिसके आधार से लिंक होने का आपको शक है।
4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
5. मोबाइल पर ओटीपी मिलने पर उसे निर्धारित जगह पर दर्ज करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

पोर्टल आपको बताएगा कि दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से वेरिफाई है या नहीं। UIDAI के बताए तरीके के मुताबिक, अगर नंबर वेरिफाई नहीं है, तो प्रक्रिया के दौरान उसे वेरिफाई करने का विकल्प भी मिल सकता है।

 यह भी पढ़ें: त्योहारों पर Swiggy का तोहफा, एक साथ 5 रेस्टोरेंट से खाना कर सकेंगे ऑर्डर; नया फीचर हुआ लॉन्च