सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pan Card Apply: घर बैठे बनाना है नया पैन कार्ड? तो ऐसे करें अप्लाई; ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:57 PM (IST)

पैन कार्ड अब वित्तीय लेनदेन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आयकर विभाग ने नया पैन कार्ड बनवाने और मौजूदा ...और पढ़ें

Online पैन कार्ड बनाने का स्टेप

Online पैन कार्ड बनाने का स्टेप

HighLights

  1. नया पैन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

  2. मौजूदा पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का आसान तरीका।

  3. e-KYC और e-Sign से बिना डॉक्यूमेंट के आवेदन।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पैन कार्ड (Permanent Account number) आज के समय में सिर्फ टैक्स भरने के लिए ही नहीं, बल्कि बैंक में खाता खुलवाने, निवेश करने और किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है या आपके मौजूद Pan Card में नाम, जन्मतिथि या पते में कोई गलती है, तो अब आपको एजेंटों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने पैन कार्ड बनवाने और उसमें सुधार करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और बेहद आसान बना दिया है।

नए कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई? 

1. सबसे पहले NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. Apply online टैब पर क्लिक करें और New PAN-Indian Citizen (Form 49A) का विकल्प चुनें।
3. अपनी बेसिक जानकारी (नाम, पता, बर्थ डेट, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर) दर्ज करें। इसके बाद एक टोकन नंबर जनरेट होगा।
4. Submit digitally through e-KYC & e-Sign का विकल्प चुनें। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए और उसमें मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। इससे आपको कोई भी फिजिकल डॉक्यूमेंट भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5. लगभग 100 रुपये की ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर (Acknowledgement Number) मिलेगा, जिससे आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

पैन कार्ड में गलतियां कैसे सुधारें?

अगर आपके पैन कार्ड में कोई जानकारी गलत छप गई है, तो उसे ठीक करने का तरीका भी लगभग ऐसा ही है:

1. उसी NSDL या UTIITSL वेबसाइट पर जाएं।
2. इस बार एप्लीकेशन टाइप में 'Changes or Correction in existing PAN Data' का विकल्प चुनें।
3. अपना मौजूदा पैन नंबर (PAN Number) भरें।
4. जिस भी जानकारी (जैसे नाम, जन्मतिथि, या पिता का नाम) में सुधार करना है, उसे सही-सही भरें और उस बॉक्स पर टिक करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
5. नई और सही जानकारी को साबित करने वाले दस्तावेज (जैसे 10वीं की मार्कशीट या आधार कार्ड) अपलोड करें।
6. फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद, आपका ई-पैन (e-PAN) कुछ ही दिनों में आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाता है। वहीं फिजिकल PAN card 15 से 20 दिनों के भीतर speed post द्वारा आपके पते पर डिलीवर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार