सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुकर बनाने वाली Hawkins लाई स्पेशल FD, सिर्फ ₹25 हजार से करें शुरुआत और पाएं छप्परफाड़ मुनाफा

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:15 AM (IST)

Hawkins Cookers FD: हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड ने निवेशकों के लिए एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम लॉन्च की है, जो 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

कुकर बनाने वाली Hawkins लाई स्पेशल FD

कुकर बनाने वाली Hawkins लाई स्पेशल FD

HighLights

  1. हॉकिन्स कुकर्स ने नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की।

  2. न्यूनतम ₹25,000 निवेश पर 8% तक ब्याज दर।

  3. ICRA AA-Stable रेटिंग के साथ सुरक्षित निवेश विकल्प।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रसिद्ध किचनवेयर और प्रेशर कुकर निर्माता कंपनी Hawkins Cookers Ltd. निवेशकों के लिए एक शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम लेकर आई है। यह नई एफडी स्कीम 16 सितंबर 2026 से निवेश के लिए खुल रही है। अगर आप भी किसी सुरक्षित जगह पर अपना पैसा लगाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।

कंपनी ने इस FD को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें ब्याज दरों और निवेश की सभी जरूरी डिटेल्स दी गई हैं। सबसे खास बात यह है कि इस अनसिक्योर्ड डिपॉजिट प्रोग्राम को (ICRA) AA-Stable रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि इसमें क्रेडिट रिस्क बहुत कम है और आपका पैसा सुरक्षित हाथों में है।

ब्याज दरें और मेच्योरिटी रकम

कंपनी इस स्कीम के तहत 13 महीने से लेकर 36 महीने तक के निवेश का विकल्प दे रही है। यदि आप संचयी (Cumulative) विकल्प चुनते हैं (जिसमें ब्याज हर महीने कंपाउंड होता है) तो ₹25000 के निवेश पर आपको कितना पैसा मिलेगा आइए जानते हैं।

अवधि सालाना ब्याज दर न्यूनतम जमा राशि
मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम
13 महीने 7.50% ₹25000 ₹27,109
24 महीने 7.75% ₹25000 ₹29,177
36 महीने 8.00% ₹25000 ₹31,756


निवेश की शर्तें और लिमिट

इस FD में निवेश की शुरुआत कम से कम ₹25000 से करनी होगी। इसके बाद आप ₹1000 के गुणक में अतिरिक्त जमा कर सकते हैं। कोई भी एक निवेशक नए या रिन्यू कि गए डिपॉजिट को मिलाकर अधिकतम ₹50 लाख तक का निवेश कर सकता है। इसके साथ ही इसमें ब्याज हर महीने जुड़ेगा और पूरा पैसा मैच्योरिटी पर एक साथ मिलेगा। अगर आपको नियमित आय चाहिए, तो आप यह विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें ब्याज का भुगतान हर 6 महीने में किया जाएगा।fd haekins (1)

कैसे कर सकते हैं निवेश?

इस स्कीम में एप्लीकेशम 'पहले आओ, पहले पाओ' (first come, first serve) के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। एप्लीकेशन प्रक्रिया 16 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। निवेशक सीधे हॉकिन्स कुकर्स की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.hawkinscookers.com/fd) पर जाकर इस योजना की जानकारी ले सकते हैं और निवेश कर सकते हैं।

कंपनी इन पैसों का क्या करेगी?

सर्कुलर के अनुसार, Hawkins Cookers Ltd. FD के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने वर्किंग कैपिटस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाने और भविष्य की आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: गणेश चतुर्थी पर गिरे सोना-चांदी, दिल्ली से मुंबई तक कितना अंतर? चेक करें आपके शहर का रेट