सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cibil Score खराब है? टेंशन नॉट फिर मिल जाएगा पसर्नल लोन; बस अपनाएं ये तरीका

Published: Sat, 28 Mar 2026 07:03 AM (IST)

यह लेख खराब सिबिल स्कोर होने पर भी पर्सनल लोन प्राप्त करने के तरीके बताता है। इसमें अच्छे सिबिल स्कोर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बिना लोन के कोई भी बड़ा काम करना संभव नहीं रह गया है। लोन लेते वक्त सिबिल स्कोर का काफी महत्व है। इसका महत्व इतना है कि अगर किसी व्यक्ति का खराब सिबिल स्कोर होता है तो उसे लोन मिलने में परेशानी आती है। 

अगर आपको भी खराब सिबिल स्कोर की वजह से लोन मिलने में परेशानी हो रही है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि खराब सिबिल स्कोर होने के बावजूद आप कैसे पर्सनल लोन ले सकते हैं। 

 कैसे मिलेगा खराब सिबिल स्कोर पर लोन

  • ज्वाइंट लोन - कई बैंक आज ज्वाइंट लोन का ऑप्शन देते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पर्सनल लोन ले सकते हैं, जिसका सिबिल स्कोर अच्छा हो इसलिए जिसके साथ भी आप लोन लेने का प्लान बना रहे हों, उसका सिबिल स्कोर अच्छा होना जरूरी है। 
 
  • छोटे बैंक या NBFC की मदद- छोटे फाइनेंशियल संस्थान या स्मॉल फाइनेंस बैंक आसानी से खराब क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति को लोन ऑफर कर देते हैं। लेकिन ये हो सकता है कि आपको ज्यादा ब्याज पर लोन उपलब्ध किया जाए। 
 
  • अनसिक्योर्ड नहीं,सिक्योर्ड लोन लें- खराब सिबिल स्कोर के आधार पर अनसिक्योर्ड लोन लेना मुश्किल पड़ जाता है। क्योंकि अनसिक्योर्ड लोन पर आप बैंक में किसी तरह की सिक्योरिटी जमा नहीं करते। हालांकि सिक्योर्ड लोन खराब सिबिल स्कोर पर भी आसानी से मिल जाता है। 

  • कम अमाउंट का लोन-अगर कोई व्यक्ति कम अमाउंट पर लोन लेता है, तो ये मिलना ज्यादा आसान होता है। इसके साथ ही खराब सिबिल स्कोर पर कम अमाउंट का लोन मिलने में आसानी होती है। इसके साथ ही बैंक सिबिल स्कोर के अलावा कई चीजें देखता है, जैसे इनकम स्थिर है या नहीं, नौकरी कैसी है, कितने समय के लिए एक कंपनी में है इत्यादि। सिबिल स्कोर खराब होने के बाद भी अगर ये सब सही है तो भी आपको लोन मिल जाता है।