बैंक में रखे आपके ₹1 करोड़ हो जाएंगे आधे! महंगाई से ऐसे बचाएं अपनी गाढ़ी कमाई; 20 साल बाद कितना होगा घाटा?
Retirement Plan: आज का ₹1 करोड़ 20 साल बाद महंगाई के कारण अपनी क्रय शक्ति खो देगा, जिसके लिए लगभग ...और पढ़ें

Financial Planning: बैंक में रखे ₹1 करोड़ भी हो जाएंगे आधे! 20 साल बाद की महंगाई से ऐसे बचाएं अपनी गाढ़ी कमाई
HighLights
20 साल बाद ₹1 करोड़ की क्रय शक्ति काफी कम हो जाएगी।
6% महंगाई दर से 20 साल में ₹3.20 करोड़ की जरूरत होगी।
भविष्य सुरक्षित रखने और महंगाई को मात देने के लिए निवेश करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के दिन देखें तो ₹1 करोड़ का फंड (Retirement Fund) सुनने में काफी बड़ा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 20 साल बाद ₹1 करोड़ की कीमत कितनी होगी? क्या 20 साल बाद ₹1 करोड़ का फंड काफी होगा? अगर आपके दिमाग में भी ये सारी चीजें आती हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
आज जो चीजें आप ₹1 करोड़ में खरीद सकते हैं, कल वे उसी कीमत पर नहीं मिलेंगी। अगर महंगाई दर (inflation) औसतन 6% सालाना रहती है, तो 20 साल में आपकी इस पूंजी की असली वैल्यू घटकर बहुत कम हो जाएगी। आइए इसके लिए आज पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।
20 साल बाद कितनी होगी ₹1 करोड़ की कीमत?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट (Bank Account) में पैसा रखते हैं, तो उसकी कीमत में लगातार घटती जाती है। मान लीजिए आज आपके पास ₹1 करोड़ हैं, लेकिन अगर आप सोचें कि ये रकम 20 साल बाद आपका सहारा बने, तो आप गलत है! साल दर साल महंगाई बढ़ती है, चीजें महंगी होती जाती हैं, इसलिए 20 साल बाद भले ही आपके अकाउंट में ₹1 करोड़ क्यों न पड़े हों, लेकिन वो पर्याप्त नहीं होंगे।
कैलकुलेशन से समझें:
- आज की लागत: ₹1 करोड़
- महंगाई दर: 6% सालाना
- समय अवधि: 20 साल
- लागत में बढ़ोतरी: 2.2 करोड़ रुपये
- भविष्य की जरूरत (Future Cost): 3.20 करोड़ रुपये
इसका मतलब ये है कि भले ही बैंक में रखा आपका पैसा कम नहीं होता, लेकिन उसकी खरीदने की क्षमता जरूर कम हो जाती है। आज जो जरूरतें 1 करोड़ रुपये में पूरी हो रही हैं, उन्हें 20 साल बाद पूरा करने के लिए करीब ₹3.20 करोड़ की जरूरत होगी। महंगाई की वजह से इसमें सीधे तौर पर ₹2.2 करोड़ की बढ़ोतरी हो जाएगी।
ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ₹1 करोड़ बैंक बैलेंस के साथ आपका भविष्य सुरक्षित है, तो आप गलत है। इसलिए जब भी आप फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में सोचें तो न सिर्फ टैक्स बचाने के बारे में सोचें, बल्कि महंगाई के बारे में भी उतना ही ध्यान दें।
कौन देगा महंगाई को मात?
इसका सीधा जवाब है निवेश। अगर आप अपने भविष्य के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो उसे बैंक अकाउंट में नहीं बल्कि निवेश में डालें। आप चाहें तो एसआईपी कर सकते हैं, जहां आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। इसके लिए आप गोल्ड का रियल एस्टेट में भी निवेश कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप समय रहते सही जगह निवेश करेंगे तो आप महंगाई को मात दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर: निवेश के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: PF Transfer at Home: घर बैठे ट्रांसफर करना है कई PF अकाउंट में पड़ा पैसा? ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
