सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS Calculation: 20 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? नए नियमों के तहत कैलकुलेशन से समझिए पूरा हिसाब

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:16 PM (IST)

EPS Calculation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों के अनुसार, 20 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों के ...और पढ़ें

20 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन?

20 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? 

HighLights

  1. 20 साल की सेवा पर 2 साल का बोनस मिलता है।

  2. पेंशन योग्य सेवा में बोनस अवधि जोड़ी जाती है।

  3. ₹25,000 वेतन पर ₹7,857 मासिक पेंशन मिलेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के सुरक्षित भविष्य के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) सबसे अहम निवेश माने जाते हैं। नियमों के अनुसार, आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF अकाउंट में जमा होता है और ठीक इतना ही योगदान आपकी कंपनी (Employer) भी करती है। हालांकि, कंपनी के 12% योगदान में से 8.33% हिस्सा सीधे आपके पेंशन फंड (EPS) में चला जाता है, जबकि बाकी बचा हिस्सा ईपीएफ में जुड़ता है।


लंबे समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि रिटायरमेंट के बाद उनके हाथ में कितनी पेंशन आएगी। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि यदि किसी कर्मचारी ने 20 साल तक काम किया है, तो ईपीएफओ (EPFO) के नियमों के तहत उसकी पेंशन की कैलकुलेशन किस तरह की जाएगी।

क्या है 20 साल की सर्विस पर '2 साल के बोनस' का नियम?

EPS 1995 के नियमों के अनुसार, पेंशन का हकदार बनने के लिए किसी भी कर्मचारी को कम से कम 10 साल की 'पेंशन योग्य सेवा' (Pensionable Service) पूरी करना जरूरी है। इसके अलावा, EPFO का एक बेहद खास नियम यह भी है कि यदि कोई कर्मचारी 20 साल या उससे अधिक की सर्विस पूरी कर लेता है, तो उसकी कुल सर्विस में 2 साल का अतिरिक्त वेटेज (Bonus) जोड़ दिया जाता है।

कैलकुलेशन पर डालिए एक नजर

EPFO के अनुसार EPS पेंशन का फॉर्मूला है-

मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): EPS में योगदान वाले कुल सालों की संख्या।

20 साल की सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन?

मान लीजिए किसी कर्मचारी की पेंशन योग्य सैलरी 25,000 रुपये है और उसने 20 साल नौकरी की है।

  • कुल नौकरी: 20 साल
  • बोनस सेवा (Bonus Years): 2 साल (20 साल पूरे करने का वेटेज)
  • पेंशन योग्य सेवा (Total Pensionable Service): 20 + 2 = 22 साल
  • अधिकतम वेतन सीमा (Salary Ceiling): ₹25,000

अब फॉर्मूले में यह मान रखने पर:


* पेंशन = (15,000 x 22) / 70
* पेंशन = 5,50,000 / 70
* पेंशन = ₹7,857.15

यानी अगर आपने अपने करियर में कुल 20 साल तक ईपीएफ खाते में योगदान दिया है, तो 58 साल की उम्र में रिटायर होने पर आपको हर महीने लगभग ₹7,857.15 की आजीवन गारंटीड पेंशन मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है'? दातुन वाले देश में 1937 में पहली बार इन्होंने बेचा था टूथपेस्ट; आज ₹5000 करोड़ का साम्राज्य