सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS Calculation: ₹25000 सैलरी लिमिट से 20 साल में बनेगी कितनी पेंशन, क्या होगी इन-हैंड सैलरी? देखिए कैलकुलेशन

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:43 PM (IST)

EPS calculation: केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दी है।

₹25,000 सैलरी लिमिट से 20 साल में बनेगी कितनी पेंशन? (ai photo)

₹25,000 सैलरी लिमिट से 20 साल में बनेगी कितनी पेंशन? (ai photo)

HighLights

  1. वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह हुई।

  2. करोड़ों नौकरीपेशा लोगों की रिटायरमेंट पेंशन में वृद्धि।

  3. नई सीमा से मासिक पेंशन में 66.6% का उछाल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को ₹15000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

इस फैसले का सबसे बड़ा 'गेम-चेंजर' पहलू आपकी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मंथली पेंशन (EPS Pension) है। अब तक ₹15000 की सैलरी कैप की वजह से प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर बहुत कम पेंशन मिलती थी, लेकिन ₹25,000 की नई Wage ceiling लागू होते ही आपकी पेंशन नें सीधे 66.6% का बड़ा उछाल आया है।

EPFO द्वारा EPS पेंशन का तय फॉर्मूला

मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): आपने जितने साल नौकरी की है। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है)।

कंपनी का योगदान

आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी के 12% का बंटवारा कुछ इस तरह होता है:

1. 8.33% EPS फंड में जाता है: पुराने नियम में ₹15,000 की लिमिट पर कंपनी अधिकतम ₹1250 हर महीने आपके पेंशन फंड में डालती थी, लेकिन अब नए नियम के ₹25,000 की लिमट पर ₹2,088 आपके फंड में जमा होंगे।

2. 3.67% EPF खाते में जाता है।

35 साल में कितनी मिलेगी पेंशन?

नौकरी की अवधि (Service Years) बोनस के साल कैलकुलेटेड साल पुरानी सीलिंग (₹15,000) पर पेंशन नई सीलिंग (₹25,000) पर पेंशन
हर महीने पेंशन बढ़ोतरी
20 वर्ष 2 साल प्लस 22 साल ₹4,714 ₹7,857 PLUS ₹3143

बता दें कि 20 साल से ज्यादा नौकरी करने वालों की पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा गया है।

उदाहरण

अब ये समझिए कि आपकी 20 साल की नौकरी पर कितनी मिलेगी पेंशन?

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है और आपने 20 साल तक नौकरी की है। नए नियम लागू होने पर अब पेंशन योग्य वेतन ₹25,000 माना जाएगा। फॉर्मूले 25,000X20/70 के हिसाब से आपकी पेंशन ₹7,142 प्रति माह होगी। यानी 25000 सैलरी लिमिट वाली योजना के बाद आपको ₹3143 का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: एक ऐसी जमीन जो उगलती है बेशुमार हीरे, 'डायमंड लैंड' ने कैसे बदल दी देश की किस्मत?