EPS calculation: ₹15000 की सैलरी पर कटेगा? नई लिमिट से बदला हिसाब, समझिए पूरा कैलकुलेशन
PF Calculations: केंद्र सरकार ने EPFO की अनिवार्य कवरेज वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है, जो 17 ...और पढ़ें
-1792042033343_m.webp)
₹15000 की सैलरी पर कटेगा PF तो हाथ में आएंगे कितने पैसे?
HighLights
EPFO वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 की गई।
यह बदलाव 17 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
लगभग 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से हर महीने कटने वाला PF अब ज्यादा कर्मचारियों की बचत और टेक-होम सैलरी के गणित को प्रभावित कर सकता है। केंद्र सराकर ने 17 सिंतबर 2026 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है। इसका मतलब है कि वेतन सीमा को कारण EPF के दायरे से बाहर रहने वाले पात्र कर्मचारी भी अब इसके दायरे में आ सकते हैं। सरकार के मुताबिक, इस बदलाव से करीब 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
₹15,000 की सैलरी पर कितना कटेगा PF?
| कैलकुलेशन | रकम |
| मासिक सैलरी | ₹15,000 |
| कर्मचारी का PF (12%) | ₹1800 |
| हाथ में बची रकम | ₹13,200 |
| सालभर में कर्मचारी का PF | ₹21200 |
अगर किसी कर्मचारी का PF के लिए पात्र वेतन यानी बेसिक सैलरी और DA मिलाकर ₹15,000 है, तो 12% की दर से हर महीने ₹1,800 PF कटेगा। ऐसे में, अगर कुल सैलरी भी ₹15,000 है और कोई दूसरी कटौती नहीं है, तो हाथ में ₹13,200 आएंगे।
कंपनी भी जमा करती है पैसा
PF में सिर्फ कर्मचारी ही योगदान नहीं देता, बल्कि कंपनी भी अपना हिस्सा जमा करती है। सामान्य नियम के तहत नियोक्ता का योगदान भी पात्र वेतन का 12% होता है। इसमें से लागू नियमों के अनुसार 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है और शेष हिस्सा EPF खाते में जमा होता है। ₹15,000 के पात्र वेतन पर कंपनी का सामान्य योगदान भी ₹1,800 होगा। इसमें लगभग ₹1,250 EPS में और बाकी लगभग ₹550 EPF में जाएगा, बशर्ते सामान्य दरें और पेंशन संबंधी नियम लागू हों।
पुरानी सीमा या नई, किसके दायरे में आएंगे कर्मचारी?
17 सितंबर 2026 से पहले अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा (wage ceiling) ₹15,000 थी। अब इसे ₹25,000 कर दिया गया है। इसलिए पात्र वेतन ₹15,000 से ज्यादा और ₹25,000 तक होने पर भी कर्मचारी अनिवार्य EPF कवरेज के दायरे में आ सकता है। पहले से PF सदस्य कर्मचारियों के नियम अलग तरह से लागू हो सकते हैं और उनकी सदस्यता सिर्फ वेतन बढ़ने से खत्म नहीं होती।
