सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS Calculation: ₹25,000 सैलरी लिमिट, 66% तक बढ़ेगी पेंशन; कैलकुलेशन से समझें 10 से 25 साल की सर्विस का गणित

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:57 AM (IST)

EPS Calculations: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ...और पढ़ें

₹25,000 सैलरी लिमिट, 66% तक बढ़ेगी पेंशन

₹25,000 सैलरी लिमिट, 66% तक बढ़ेगी पेंशन

HighLights

  1. EPF/EPS वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।

  2. मासिक पेंशन में 66.6% तक की बड़ी बढ़ोतरी संभव।

  3. करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट पर मिलेगा अधिक लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को बढ़ाकर ₹15000 से ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा फैसला ले लिया है। यह फैसला 14 सितंबर को आया। इस फैसले से देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस फैसले का 'गेम-चेंजर' पहलू है आपकी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मंथली पेंशन (EPS Pension) है। ₹25,000 की नई Wage ceiling लागू होते ही आपकी पेंशन में सीधे 66.6% का बड़ा उछाल आ सकता है।

EPF0 द्वारा तय किया हुआ फॉर्मूला

मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

  • पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।
  • पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): इसमें आपकी नौकरी यानी सर्विस करने के साल होते हैं। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है। )

कंपनी कितना करती है योगदान?

आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी का पहला योगदान 8.33% EPS फंड में जाता है और दुसरा 3.67% EPF खाते में जाता है।

पेंशन का कैलकुलेशन

अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 या उससे ज्यादा है, तो पुरानी ₹15,000 की सीलिंग और नई ₹25,000 की सीलिंग में आपकी मंथली पेंशन का अंतर कितना बड़ा होगा।

नौकरी की अवधि (Service Years) बोनस के साल कैलकुलेटेड साल पुरानी सीलिंग (₹15,000) पर पेंशन नई सीलिंग (₹25,000) पर पेंशन
हर महीने पेंशन बढ़ोतरी
10 वर्ष 0 साल 10 साल ₹2,143 ₹3,571 ₹1,428 PLUS
15 साल 0 साल 15 साल ₹3214 ₹5357 PLUS ₹2,143
20 वर्ष 2 साल प्लस 22 साल ₹4,714 ₹7,857 PLUS ₹3143
25 वर्ष 2 साल प्लस 27 साल ₹5786 ₹9643 PLUS ₹3,857

नोट: 20 साल से ज्यादा नौकरी करने वालों के लिए पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा है।

उदाहरण

अब ये समझिए कि आपकी 20 साल की नौकरी पर कितनी मिलेगी पेंशन?

  • मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है और आपने 20 साल तक नौकरी की है।
  • नए नियम लागू होने पर अब पेंशन योग्य वेतन ₹25,000 माना जाएगा। फॉर्मूले 25,000X20/70 के हिसाब से आपकी पेंशन ₹7,142 प्रति माह होगी। यानी 25000 सैलरी लिमिट वाली योजना के बाद आपको ₹3143 का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: अनिल अग्रवाल की वेदांता बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी SEZ एक्सपोर्ट कंपनी, 60 देशों में बजा डंका! जेब में आए $3.5 अरब