सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO ने शुरू किया नया ई-पोर्टल! अब Aadhaar की मदद से होगा PF का पैसा ट्रांसफर; सरकार ने संसद में दी जानकारी

Published: Tue, 28 Jul 2026 03:11 PM (IST)

EPFO ने आधार-आधारित नया ई-पोर्टल शुरू किया है, जिससे निष्क्रिय PF खातों का पैसा सक्रिय UAN में ट्रांसफर करना आसान होगा।

EPFO Portal

EPFO Portal

HighLights

  1. आधार-आधारित नया ई-पोर्टल EPFO द्वारा लॉन्च।

  2. निष्क्रिय PF खातों का पैसा सक्रिय UAN में ट्रांसफर।

  3. कर्मचारी घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे यह काम।

नई दिल्ली: कई कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपने पुराने PF खाते का पैसा नए खाते में ट्रांसफर नहीं करा पाते। कई बार अलग-अलग UAN बनने, रिकॉर्ड में गड़बड़ी या पुराने खाते की जानकारी न होने की वजह से करोड़ों रुपये निष्क्रिय खातों (Inactive PF Account) में फंसे रह जाते हैं। अब EPFO ने ऐसी समस्या को दूर करने के लिए आधार (Aadhaar) आधारित नई सुविधा शुरू की है, जिससे पुराने Inactive PF खाते का पैसा Active UAN में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।

क्या है ये नई सुविधा?

इस नई व्यवस्था के तहत अगर किसी कर्मचारी का पुराना PF खाता निष्क्रिय हो गया है और उसका आधार सत्यापित (Aadhaar Verified) है, तो उस खाते को मौजूदा Active UAN से जोड़ने और बैलेंस ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल होगी। इसका मकसद कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत को एक जगह लाना और मल्टीपल UAN की समस्या को कम करना है।

कैसे काम करेगा EPFO का नया ई-पोर्टल?

लोकसभा में सांसद वीके श्रीकंदन के एक सवाल के जवाब में सरकार ने साफ किया है कि पुराने PF खातों को नए (एक्टिव) UAN से जोड़ने या सेटलमेंट करने के लिए EPFO ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म (EPFO E Portal) तैयार कर लिया है।

इस नए पोर्टल की मुख्य बातें और काम करने का तरीका:

1. आधार से वेरिफिकेशन (Authentication): इस पोर्टल पर कर्मचारी अपने 'आधार' के जरिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ऐसा करते ही उन्हें अपने पुराने पीएफ अकाउंट का एक्सेस (पहुंच) मिल जाएगा।
2. तुरंत ट्रांसफर या सेटलमेंट: पुराने खाते का एक्सेस मिलते ही, सदस्य उस पैसे को आसानी से अपने वर्तमान (Active) UAN में ट्रांसफर कर सकेंगे या फिर पैसा निकालने (Settlement) के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
3. घर बैठे होगा सारा काम: सरकार का मानना है कि इस डिजिटल सुविधा के आने से कर्मचारियों को PF ऑफिस या पुरानी कंपनी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुराने अकाउंट को एक्सेस करने से लेकर पैसा ट्रांसफर करने तक का सारा काम घर बैठे, ऑनलाइन किया जा सकेगा

देखा जाए तो, यह नया पोर्टल पुरानी नौकरियों में फंसे PF के पैसे को निकालने या ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन, आसान और झंझट-मुक्त बना देगा।